पीएम को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान: कहा- मैं मोदी का करियर खत्म नहीं करना चाहता; वीडियो हुआ वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का फ्रेमवर्क सामने आने के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जहां सरकार इसे दोनों देशों के लिए फायदेमंद बता रही है, वहीं विपक्ष इस समझौते को लेकर केंद्र पर लगातार सवाल उठा रहा है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वीडियो वायरल
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रंप कहते हैं कि मोदी एक महान व्यक्ति हैं और वह ट्रंप से प्यार करते हैं। खैर मैं प्यार शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता। मैं मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता। यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है।
कांग्रेस का हमला: मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड हो चुके हैं
ट्रेड डील फ्रेमवर्क जारी होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी अब “कॉम्प्रोमाइज्ड” हो चुके हैं।
नेहा सिंह राठौड़ ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा
लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने वारयल वीडियो को X पर पोस्ट करते हुए लिखा, क्या डोनाल्ड ट्रम्प मोदी को ब्लैकमेल कर रहा है? मोदी जी, इस आदमी को डांट दीजिए। इसे बताइये कि आप फकीर हैं। आपका राजनीतिक करियर खराब करना इसके वश की बात नहीं है।
ट्रंप के पास मोदी की कौन सी फाइल है?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, मैं चाहूं तो नरेंद्र मोदी का राजनीतिक करियर खत्म कर सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा करना नहीं चाहता। ट्रंप के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल आखिर ट्रंप के पास मोदी की कौन सी फाइल है? कौन सा ऐसा राज है, जिसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति इतना बड़ा दावा कर रहे हैं? यह बयान सिर्फ कूटनीति नहीं, रहस्य और सियासी दबाव दोनों की तरफ इशारा कर रहा है। अब निगाहें इस पर हैं कि क्या सच में कोई फाइल है !!
सीपीएम ने भी जताई आपत्ति
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने भी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। सीपीएम की पोलित ब्यूरो ने कहा कि भाजपा सरकार ने तथाकथित अंतरिम व्यापार समझौते के तहत अमेरिका को बड़े पैमाने पर छूट दी है।
पार्टी के अनुसार फल, कपास, मेवे, सोयाबीन तेल और अन्य कृषि उत्पादों को शून्य टैरिफ पर प्रवेश देने से भारतीय किसानों को गंभीर नुकसान हो सकता है।
अमेरिका ने घटाया रेसिप्रोकल टैरिफ
ट्रेड डील फ्रेमवर्क के बाद अमेरिका ने भारत पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि भारत रूस से तेल आयात कम करेगा, इसी कारण 25 प्रतिशत का दंडात्मक शुल्क हटाया गया है।
डील को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से इसकी सराहना करते हुए कहा कि इससे अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए 140 करोड़ की आबादी वाला विशाल भारतीय बाजार खुल गया है।
वहीं, भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि इस समझौते में भारतीय किसानों और घरेलू हितों को सुरक्षित रखा गया है।
भारत के साथ व्यापार घाटा था अमेरिका की चिंता
भारत के साथ व्यापार में घाटा अमेरिका के लिए लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। हाल के महीनों में भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों के आयात में बढ़ोतरी के चलते यह घाटा कुछ हद तक कम हुआ है।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में अमेरिका के साथ भारत का व्यापार अधिशेष 3.17 अरब डॉलर था, जो नवंबर तक घटकर लगभग 1.73 अरब डॉलर रह गया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!