खबर
Top News

ट्रम्प का दावा- ईरान बातचीत के लिए तैयार: बोले- अगले 48 घंटे अहम; तेहरान ने कहा- अमेरिका से कोई बातचीत नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 1:57 am
शेयर करें:
ट्रम्प का दावा- ईरान बातचीत के लिए तैयार

खुलासा फर्स्ट, वॉशिंगटन/तेहरान।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत की इच्छा जताई है। ट्रम्प के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच संभावित समझौते को लेकर प्रगति हुई है और अगले 48 घंटों में स्थिति काफी हद तक साफ हो सकती है।

हालांकि, ईरान की ओर से अलग दावा सामने आया है। सीेएनएन के मुताबिक, तेहरान ने अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत चलने से इनकार किया है। ईरान का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े नए रास्ते पर उसकी बातचीत केवल ओमान के साथ हो रही है।

ट्रम्प बोले- ईरान ने फोन कर कहा, आइए बात करते हैं
ट्रम्प ने कहा कि ईरान की ओर से उनसे संपर्क किया गया और बातचीत की पेशकश की गई। उन्होंने कहा कि यदि ईरान किसी समझौते पर पहुंचता है तो यह उसके लिए बेहतर होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि बातचीत की दिशा में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने अगले 48 घंटों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस दौरान तस्वीर स्पष्ट हो सकती है।

ईरान का इनकार- अमेरिका से बातचीत नहीं
दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत चलने के दावे को खारिज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर उसकी चर्चा ओमान के साथ है और इसमें अमेरिका या किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं होनी चाहिए।

दोनों पक्षों के विरोधाभासी बयानों के कारण संभावित समझौते को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल में गिरावट
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर संभावित समझौते की उम्मीद का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर भी दिखाई दिया। अमेरिकी क्रूड करीब 5% गिरकर 76.32 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड भी 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने की जानकारी है।

ईरान में विदेश मंत्री के खिलाफ बढ़ा विरोध
इस बीच ईरान में विदेश मंत्री अब्बास अराघची के खिलाफ कुछ सांसदों के महाभियोग की तैयारी करने की खबर है। आरोप है कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत और समझौते से देश के हित प्रभावित हो सकते हैं।

वहीं, इजराइली चैनल 14 की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में सुरक्षा, विदेश नीति और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अहम फैसलों में राष्ट्रपति मसूद पजशकियान की भूमिका सीमित हुई है और आईआरजीसी का प्रभाव बढ़ा है।

यमन के पास भारतीय जहाज पर हमला
तनाव के बीच यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कारोबारी जहाज ‘एमएसवी फैजे नूर-ए-औलिया’ पर हमले की खबर भी सामने आई है। हमले के बाद जहाज डूब गया, हालांकि उसमें सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित; कारों की लगीं कतारें

1 minute ago
एमडी की बैकवर्ड लिंक
Top News

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

1 minute ago
फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार
Top News

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

9 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

24 minutes ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

37 minutes ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

41 minutes ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

about 1 hour ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

about 1 hour ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

about 1 hour ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 3 hours ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

about 4 hours ago
बड़ा हादसा
Top News

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

about 4 hours ago
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 21 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!