भागीरथपुरा के मृतकों को हर वार्ड में दी गई श्रद्धांजलि: सभी 85 वार्डों में कैंडल मार्च का आयोजन, मंत्री-महापौर के इस्तीफे की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर कांग्रेस ने कल सभी 85 वार्डों में भागीरथपुरा के जहरीले पानी हादसे में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। शहर के हर वार्ड में कैंडल मार्च निकालकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव का इस्तीफा मांगा गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि भागीरथपुरा में इंदौर नगर निगम द्वारा वितरित किए गए जहरीले पानी को पीने से 20 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ो लोग बीमार हो गए। कांग्रेस द्वारा कल शहर के सभी 85 वार्ड में कैंडल मार्च निकाला गया। इस आयोजन के लिए कांग्रेस द्वारा हर वार्ड में एक वार्ड प्रभारी बनाया गया था।
इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस वार्ड प्रभारी के नेतृत्व में हर वार्ड में कैंडल मार्च निकालकर भागीरथपुरा की घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही वार्ड में एक प्रमुख चौराहों पर शोक सभा का आयोजन कर सभी मृतकों के फोटो लगाकर उनके सामने मोमबत्ती जलाई गई। इसके साथ ही इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की मांग की गई।
गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज हो
चौकसे ने बताया कि यह पहला मौका है जब कांग्रेस द्वारा पूरे शहर में एक साथ आंदोलन करते हुए घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई है। इस आयोजन में हर वार्ड से बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए।
इन नागरिकों द्वारा नगर निगम की लापरवाही पर अपना गुस्सा जताया। कांग्रेस द्वारा इस घटना के लिए जिम्मेदार नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की भी मांग की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!