खबर
Top News

आदिवासी परिवार को डाकन बताकर किया गांव से बाहर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 5:00 pm
शेयर करें:
आदिवासी परिवार को डाकन बताकर किया गांव से बाहर

आरोपियों की नीयत जमीन हड़पने की

खुलासा फर्स्ट, धार
टांडा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बड़वी जमीन और मकान पर हड़पने की नीयत से एक आदिवासी परिवार को डाकना (आदिवासी मान्यता) प्रताड़ित कर गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया। पीड़ित ने एसपी सचिन शर्मा को शिकायत कर दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ग्राम बड़वी निवासी पीड़ित नासु पिता नवल सिंह ने आवेदन में बताया पड़ोसी दबंग लंबे समय से उनकी कृषि भूमि और मकान को हड़पने की नीयत से परेशान कर रहे थे। लगातार मारपीट और डराने-धमका रहे थे। साजिश के तहत पीड़ितों को ‘डाकन' (भुतेड़ा) कहकर पूरे गांव में भय का माहौल बना दिया गया, ताकि ग्रामीण उनके समर्थन में न आ सकें।

पंचायत में जिंदा जलाने की धमकी
शिकायत के अनुसार पीड़ित ने 31 जुलाई को विवाद को सुलझाने पंचायत बुलाई थी। इसमें भी आरोपियों ने नासु को 'डाकना' साबित करने की कोशिश की और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पंचायत सदस्यों के बीच-बचाव से जान बची। इसके बाद दबंगों ने पीड़ित परिवार को धमकी दी रात 9 बजे तक गांव नहीं छोड़ा, तो मकान में आग लगाकर पूरे परिवार को जिंदा जला देंगे।

बच्चों की पढ़ाई और खेती ठप
जान-माल के खतरे को देखते हुए पीड़ित परिवार को रात में ही गांव छोड़कर भागना पड़ा। दबंगों का खौफ इस कदर है कि उन्होंने पीड़ित की पत्नी के सड़क पर चलने, सार्वजनिक नल से पानी भरने और बच्चों के स्कूल जाने पर भी पाबंदी लगा दी है।

2 अगस्त को जब पीड़ित खेत में बोई गई कपास की फसल कटवाने के लिए 20 मजदूरों को लेकर पहुंचा, तो आरोपी बंदूक और धारदार हथियार लेकर आ गए। मजदूरों को गोली मारने और गला काटने की धमकी दी गई, जिससे मजदूर बिना फसल काटे ही वापस लौट गए।

एसपी से लगाई गुहार
पीड़ित नासु ने बनसिंह, गणपत, सोबान, सुरतान, बाहदर, सादुर, लोकिया, मुनसिया सहित 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर अपनी जमीन-मकान की सुरक्षा की मांग की है।


संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 17 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 17 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 17 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 17 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 18 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 18 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 18 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 18 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 18 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 18 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 18 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 19 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 19 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 19 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 19 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!