इस काम के लिए फिर दी जाएगी पेड़ों की बलि: हरियाली पर फिर मंडराया संकट; इतनी सड़कों पर इतने पेड़ों की होगी कटाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विकास कार्यों के नाम पर हरियाली पर एक बार फिर संकट गहराता नजर आ रहा है। मास्टर प्लान के तहत सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के लिए नगर निगम को 4 सड़कों पर कुल 93 पेड़ों को काटने और ट्रांसप्लांट (स्थानांतरण) करने की अनुमति मिल गई है। जल्द ही इन सड़कों पर पेड़ों की कटाई शुरू होने की संभावना है।
पुराने पेड़ भी जद में
इन सड़कों पर जिन पेड़ों को हटाया जाना है, उनमें बरगद और पीपल जैसे वर्षों पुराने और पर्यावरण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण पेड़ भी शामिल हैं। इससे पहले भी मास्टर प्लान की 6 सड़कों पर करीब 670 पेड़ों की कटाई/स्थानांतरण को मंजूरी दी जा चुकी है, जबकि 13 अन्य सड़कों पर अभी सर्वे जारी है।
कई प्रजातियों के पेड़ होंगे प्रभावित
कटाई और ट्रांसप्लांट की जद में आने वाले पेड़ों में नीम, पीपल, बरगद, यूकेलिप्टिस, अशोक, आम, जामुन, गुलमोहर, हरसिंगार, महोगनी, आंवला, इमली, करंज समेत कई प्रजातियां शामिल हैं।
आंकड़े चिंताजनक
नगर निगम के उद्यान विभाग के मुताबिक, पिछले साढ़े पांच वर्षों में करीब 17,500 पेड़ों को काटा या स्थानांतरित किया गया है। हालांकि अवैध कटाई का कोई ठोस रिकॉर्ड नहीं है, जिससे वास्तविक संख्या और अधिक होने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि जितनी तेजी से पेड़ काटे जा रहे हैं, उतनी संख्या में नए पौधे नहीं लगाए जा रहे। इससे शहर में ऑक्सीजन स्तर और पर्यावरण संतुलन पर असर पड़ रहा है।
इन सड़कों पर होगी कार्रवाई
किला मैदान से सदर बाजार (गुटकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग) – 25 पेड़, जंजीरवाला चौराहा से लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल, नेहरू नगर होते हुए अटल द्वार – 24 पेड़, मधुमिलन चौराहा से छावनी होते हुए जगन्नाथ धर्मशाला – 20 पेड़, नेमीनाथ चौराहा से जिंसी चौराहा – 3 पेड़ और बदल का मठा से पुलिया तक रोड चौड़ीकरण – 21 पेड़।
संबंधित समाचार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!