खबर
Top News

दर्दनाक घटना: ऑटो में महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म; चारों की मौत, समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 6:50 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, मंडला।
जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। सात माह की गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऑटो-रिक्शा में चार बच्चों को जन्म दिया। जन्म के कुछ ही समय बाद चारों नवजातों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा
घटना के बाद परिजनों ने समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि चारों नवजात समय से पहले पैदा हुए थे और उनका वजन बेहद कम होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सातवें महीने में शुरू हुई प्रसव पीड़ा
जानकारी के अनुसार, मंडला जिले के नाइगांव गांव निवासी रजनी सिंगाराम सात माह की गर्भवती थीं। मंगलवार को अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने सरकारी एम्बुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन काफी देर तक वाहन नहीं पहुंचा। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन पहले निजी वाहन से उन्हें घुथास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

रेफर होने के बाद ऑटो से ले जाना पड़ा अस्पताल
घुथास स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान भी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी, जिसके कारण उन्हें महिला को ऑटो-रिक्शा से ही अस्पताल ले जाना पड़ा।

रास्ते में ऑटो में हुआ प्रसव
बिछिया अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई और उसने ऑटो-रिक्शा में ही एक-एक कर चार बच्चों को जन्म दिया। किसी तरह महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक चारों नवजातों की हालत अत्यंत गंभीर हो चुकी थी।

तीन बेटियां और एक बेटे की हुई मौत
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, महिला ने तीन बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया था। जन्म के कुछ ही देर बाद चारों नवजातों की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

परिजनों ने लगाए एम्बुलेंस नहीं मिलने के आरोप
मृत नवजातों के पिता का कहना है कि यदि समय पर सरकारी एम्बुलेंस मिल जाती तो उनकी पत्नी को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सकता था और शायद बच्चों की जान बच जाती। परिजनों का आरोप है कि कई बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण उन्हें ऑटो-रिक्शा का सहारा लेना पड़ा।

स्वास्थ्य विभाग की सफाई
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि महिला की गर्भावस्था केवल सात माह की थी। चारों बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ और उनका वजन करीब 1.5 किलोग्राम था, जो सामान्य से काफी कम था।

उन्होंने कहा कि समयपूर्व जन्म और कम वजन ही नवजातों की मृत्यु का प्रमुख कारण है। विभाग के अनुसार, उपलब्ध चिकित्सकीय जानकारी के आधार पर बच्चों की मौत का कारण एम्बुलेंस में देरी नहीं बल्कि उनका अधूरा शारीरिक विकास था।

मां की हालत स्थिर
चारों नवजातों की मौत के बाद महिला को बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

जांच की बात कही प्रशासन ने
मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि अभी तक प्रशासन को इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलती है तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, एम्बुलेंस व्यवस्था और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 4 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 4 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 5 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 5 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 5 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 5 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 5 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 5 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 5 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 5 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 5 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 6 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 6 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 6 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!