भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले: जानिये किस अधिकारी को अब क्या जिम्मेदारी मिली, इस पुलिस आयुक्त को बदला गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। एक दर्जन से अधिक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की अदलाबदली की गई है।
संजय कुमार अब भोपाल पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस जिला भोपाल हरिनारायण चारी मिश्र को पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार अब पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस जिला भोपाल होंगे।
पंकज श्रीवास्तव विशेष पुलिस महानिदेशक सीआईडी मुख्यालय
आदेश के अनुसार पंकज श्रीवास्तव को विशेष पुलिस महानिदेशक सीआईडी मुख्यालय बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें विशेष पुलिस महानिदेशक सतर्कता पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे पहले एंटी नक्सल ऑपरेशन का दायित्व संभाल रहे थे।
अनंत कुमार सिंह को मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन भेजा
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त अनंत कुमार सिंह को मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का विशेष पुलिस महानिदेशक और प्रबंध संचालक बनाया गया है।
नारकोटिक्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी वेंकटेश्वर राव को अब तकनीकी सेवाओं के साथ ही एंटी नक्सल ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय का दायित्व दिया गया है।
उमेश जोगा नए परिवहन आयुक्त बने
उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक परिवहन आयुक्त ग्वालियर बनाया गया है। उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंप दी गई हैं।
श्रीनिवास वर्मा को एसटीएफ का प्रभार भी
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय डी श्रीनिवास वर्मा को अब नारकोटिक्स के साथ ही एसटीएफ का प्रभार भी दिया गया है।
परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
खेल एवं युवक कल्याण विभाग संचालक अब अंशुमन यादव
अंशुमन यादव को संचालक खेल एवं युवक कल्याण विभाग बनाया गया है, जबकि इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे राकेश गुप्ता अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाए गए हैं।
भोपाल देहात पुलिस महानिरीक्षक अभय सिंह अब पुलिस महानिरीक्षक योजना पुलिस मुख्यालय का दायित्व वहन करेंगे।
संजय तिवारी देहात जोन भोपाल पुलिस महानिरीक्षक
पुलिस महानिरीक्षक योजना संजय तिवारी को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल देहात जोन बनाया गया है, जबकि सुश्री चैत्रा एन पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी अब शहडोल की पुलिस महानिरीक्षक होंगी।
ललित शाक्यवार बालाघाट पुलिस महानिरीक्षक
शिकायत और मानवाधिकार पुलिस मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक ललित शाक्यवार को बालाघाट जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!