दर्दनाक सड़क हादसा: बैल को बचाने में पलटा ट्रैक्टर; तीन सगी बहनों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अमरकंटक।
पवित्र नगरी अमरकंटक के समीप सीमेंट और सरिया से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें तीन सगी नाबालिग बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बैल को बचाने में पलटा ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार, ग्राम खजुरवार से एक ट्रैक्टर सीमेंट और सरिया लादकर लालपुर की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर को दिनेश कुमार महोबे के बड़े भाई चला रहे थे। ट्रैक्टर के इंजन पर दिनेश की पत्नी रुक्मणी बाई अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ बैठी हुई थीं।
तीन मासूम बेटियों के साथ बैठी थी मां
दोपहर करीब डेढ़ बजे, अचानक सड़क पर एक बैल सामने आ गया। बैल को बचाने के प्रयास में चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और भारी सामान से लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।
तीन मासूमों की गई जान
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए ट्रैक्टर के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला और सभी को दमेहड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही तीनों बच्चियों काव्या महोबे (6 वर्ष), अमानिका महोबे (3 वर्ष), आंशिका महोबे (3 माह) की मौत हो गई।
इस हादसे में बच्चियों की मां रुक्मणी बाई महोबे गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस और प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही अमरकंटक थाना प्रभारी लाल बहादुर तिवारी और सहायक उप निरीक्षक पीआर धनंजय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा करवाया गया।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!