खबर
Top News

कारोबार पर खड़े हुए सवाल: थोक के बाद अब खेरची

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 4:44 pm
शेयर करें:
कारोबार पर खड़े हुए सवाल

टेंडर से दुकान आवंटन तक निगरानी की चुनौती, दुकानों के निर्माण में देरी, कथित अवैध वसूली और दबंगों के हस्तक्षेप की शिकायतों के बीच प्रशासन ने तय किए नियम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रीजनल पार्क के थोक पटाखा बाजार में लाइसेंस प्रक्रिया और संचालन को लेकर उठे सवालों के बीच अब शहर के अस्थायी खेरची पटाखा बाजारों की व्यवस्था पर निगाहें टिक गई हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिले में दुकानों के लिए स्थल निर्धारित कर दिए हैं।

लाइसेंस के आवेदन 27 से 30 अक्टूबर तक लिए जाएंगे, जबकि दुकानों को 3 से 8 नवंबर तक कारोबार की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने एक मैदान में अधिकतम 50 लाइसेंस, लॉटरी से दुकान क्रमांक आवंटन और नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

पिछले वर्षों में दुकान निर्माण में देरी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली और दुकानों के आवंटन में कथित अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। व्यापारियों का आरोप है कि स्थानीय दबंगों का हस्तक्षेप भी उनकी परेशानी बढ़ाता है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार व्यवस्था सुधरेगी या पुराने ढर्रे पर ही चलेगी।

टेंडर प्रक्रिया से लेकर दुकान नंबर तक पारदर्शिता जरूरी... अस्थायी पटाखा बाजारों में दुकानों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती है। आरोप है कि कुछ स्थानों पर दुकान निर्माण से जुड़े ठेकेदारों द्वारा व्यापारियों से निर्धारित राशि से अधिक रकम मांगी जाती है।

दुकानों के क्रमांक आवंटन को लेकर भी शिकायतें उठती रही हैं। स्थानीय दबंगों के कथित हस्तक्षेप के आरोपों ने व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। खुलासा फर्स्ट द्वारा पहले भी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था।

व्यापारियों की शिकायतों के अनुसार बाजार तैयार करने में देरी होने से उन्हें बिक्री के लिए निर्धारित अवधि का पूरा समय नहीं मिल पाता। यदि दुकानें समय पर तैयार नहीं होतीं, तो व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने के साथ कारोबार के अवसर भी कम हो जाते हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई जरूरी है।

वास्तविक कारोबारियों को ही मिले लाइसेंस... रीजनल पार्क में थोक पटाखा बाजार को लेकर भी जमीन आवंटन, लाइसेंस जारी होने से पहले दुकानें संचालित होने और लाइसेंस वितरण की पारदर्शिता का खुलासा किया था। 41 थोक लाइसेंसों के रिन्यूअल के बाद एक ही परिवार के कई सदस्यों को लाइसेंस मिलने की चर्चा भी सामने आई थी।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब खेरची बाजारों में भी प्रशासन के सामने यही चुनौती है कि लाइसेंस वास्तविक कारोबारियों को दिए जाएं, निर्धारित प्रक्रिया का पालन हो और किसी अन्य व्यक्ति द्वारा लाइसेंसधारी की जगह कारोबार करने जैसी स्थिति न बने।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंसधारी को दुकान पर स्वयं व्यापार करना होगा और लाइसेंस पर उसका सत्यापित फोटो लगाया जाएगा।

27 से 30 अक्टूबर तक आवेदन, लॉटरी से मिलेगा दुकान नंबर... कलेक्टर के आदेश के अनुसार अस्थायी खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस के लिए 27 से 30 अक्टूबर तक अवकाश के दिनों को छोड़कर संबंधित एसडीएम कार्यालयों में आवेदन किए जा सकेंगे।

आवेदन के साथ 10 रुपए का स्टाम्प पेपर, 600 रुपए का चालान, पिछले वर्ष का मूल लाइसेंस और दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लॉटरी से दुकान क्रमांक आवंटित किए जाएंगे।

नूतन स्कूल-चिमनबाग मैदान, हार्डिया कम्पाउंड, पालदा नाका, राऊ क्षेत्र, दशहरा मैदान, ग्राम नैनोद, मालवा मिल क्षेत्र की अनाज मंडी, एमआर-10 चौराहा, संयोगितागंज स्कूल ग्राउंड, लिम्बोदी, तेजाजी नगर, कैलोद करताल, स्कीम-140, कनाड़िया, बंगाली चौराहा, विजय नगर और लसूड़िया सहित विभिन्न स्थानों पर दुकानें लगाने के लिए स्थल चिह्नित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदक संबंधित एसडीएम कार्यालयों में आवेदन कर सकेंगे।

अधिक वसूली रोकने के निर्देश, अब अमले की परीक्षा... प्रशासन ने दुकानों के लिए टीन शेड, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पानी और अग्नि सुरक्षा जैसे प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित एसडीएम दुकानों का नियमित और आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।

गत वर्ष ब्लैकलिस्ट किए गए लाइसेंसधारियों को इस वर्ष लाइसेंस नहीं दिए जाएंगे। ठेकेदारों द्वारा व्यापारियों से अनावश्यक रूप से अधिक राशि वसूलने पर रोक लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

अब प्रशासन की जवाबदेही इस बात से तय होगी कि बाजार समय पर तैयार होते हैं या नहीं, टेंडर और दुकान आवंटन पारदर्शी रहते हैं या नहीं तथा अवैध वसूली और दबंगों के कथित हस्तक्षेप की शिकायतों पर वास्तविक कार्रवाई होती है या नहीं।

संबंधित समाचार

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह
Top News

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

6 minutes ago
वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया
Top News

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

8 minutes ago
सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

8 minutes ago
छह दिन दीपावली का उत्सव
Top News

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

12 minutes ago
बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ
Top News

बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ:गुस्से में भाभी ने देवर के निजी अंग पर दांतों से काटा; घायल की पत्नी ने पुलिस को की शिकायत

20 minutes ago
पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद
Top News

पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद:सुरक्षा इंतजामों की खुल रही पोल

28 minutes ago
नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा
Top News

नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों का मशरूका जब्त

29 minutes ago
सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल
Top News

सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल:उमराह करने गए थे; उड़ानें रद्द होने से रोजाना ₹4-5 हजार का अतिरिक्त खर्च

40 minutes ago
डिवाइडर से टकराकर कार में आग
Top News

डिवाइडर से टकराकर कार में आग:4 युवक जिंदा जले

about 1 hour ago
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला
Top News

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला:अब दिवाली बाद आएंगे अमित शाह; 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम

about 1 hour ago
‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन
Top News

‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन

about 1 hour ago
अब 100 प्रतिशत इथेनॉल से भी चलेंगी कारें
Top News

अब 100 प्रतिशत इथेनॉल से भी चलेंगी कारें:केंद्र सरकार ने E100 फ्यूल को दी मंजूरी; केवल इन गाड़ियों में यूज होगा

about 1 hour ago
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी
Top News

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी:सुल्तानपुर कोर्ट ने 16 मिनट में सुनाया फैसला; 8 साल पुराने मामले में भाजपा नेता की शिकायत खारिज

about 1 hour ago
आस्था, प्रेम और अटूट विश्वास की सदियों पुरानी परंपरा
Top News

आस्था, प्रेम और अटूट विश्वास की सदियों पुरानी परंपरा:बदलते दौर मेंरिश्तों की मिठास का पर्व

about 1 hour ago
छात्र ने VIDEO पोस्ट कर लगाई फांसी
Top News

छात्र ने VIDEO पोस्ट कर लगाई फांसी:बड़े पापा और उनके परिवार को ठहराया जिम्मेदार; झूठे आरोप में फंसाने और धमकी देने का दावा

about 1 hour ago
नाबालिग से छेड़छाड़ कर भागा मनचला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से धरदबोचा
Top News

नाबालिग से छेड़छाड़ कर भागा मनचला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से धरदबोचा

about 1 hour ago
त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की दबिश
Top News

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की दबिश:कई प्रतिष्ठानों से मावा; पनीर और लड्डुओं के सैंपल लिए, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

about 1 hour ago
हत्या के आरोपी ने बकरे की लाश जलाकर रची अपनी मौत की कहानी
Top News

हत्या के आरोपी ने बकरे की लाश जलाकर रची अपनी मौत की कहानी:AI से बनवाई चिता पर लेटे शव की तस्वीर; फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर कोर्ट में किया पेश; डेढ़ साल से फरार था, अब गिरफ्तार

about 2 hours ago
1500 में करोड़ों की जमीन के सौदे में लाखों की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
Top News

1500 में करोड़ों की जमीन के सौदे में लाखों की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:रविकांत बाहरी व्यक्ति; फिर कैसे हो गया 1000 की स्टाम्प ड्यूटी और 500 रुपए पंजीयन शुल्क पर मुख्तारनामा

about 2 hours ago
साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खोलकर बैठे थे युवक दो धराए
Top News

साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खोलकर बैठे थे युवक दो धराए:ऑपरेशन मैट्रिक्स फिर एक्शन मोड में; एक ने ठगी के लिए दिया खाता, दूसरे ने कराया संपर्क

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!