खबर
Top News

सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल: उमराह करने गए थे; उड़ानें रद्द होने से रोजाना ₹4-5 हजार का अतिरिक्त खर्च

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मिडिल ईस्ट में सैन्य तनाव के बीच उड़ानें रद्द होने से उमराह करने सऊदी अरब गए करीब 4,000 भारतीयों की वतन वापसी अटक गई है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज के मुताबिक, इनमें मध्यप्रदेश के 300 से ज्यादा और भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक लोग शामिल होने की आशंका है।

उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों को होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन पर रोजाना प्रति व्यक्ति 4 से 5 हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।

अब्बास हफीज ने केंद्र सरकार से यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल हेल्पलाइन नंबर जारी करने और वीजा की अवधि बढ़ाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकार को एयरलाइंस के साथ समन्वय कर वैकल्पिक उड़ानों या विशेष विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए।

दूसरे देश के रास्ते लौटना पड़ा भारत- मिडिल ईस्ट में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों में बदलाव किया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, रियाद और दम्माम की उड़ानें 7 नवंबर 2026 तक, जबकि जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द की गई हैं।

हफीज ने बताया कि उनकी उड़ान भी रद्द हो गई थी। तीन-चार दिन तक परेशानी झेलने के बाद उन्हें दूसरी एयरलाइन से किसी अन्य देश के रास्ते भारत लौटना पड़ा। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से प्रभावित यात्रियों की वापसी के लिए तत्काल व्यवस्था करने की मांग की।

परिवार के 11 सदस्यों के साथ उमराह करने गए अनस, अब फंसे- भोपाल के खानू गांव निवासी अनस खान परिवार के 11 सदस्यों के साथ उमराह करने मदीना गए हैं। उनकी 29 अक्टूबर की इंडिगो की वापसी उड़ान थी, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के बाद उन्हें अब तक दूसरी उड़ान नहीं मिल सकी है।

अनस के मुताबिक, ट्रैवल एजेंसी दूसरे देश के रास्ते भारत लौटने का विकल्प तलाश रही है। इसके लिए परिवार को पुराने टिकट के अलावा करीब 20 से 22 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं। उड़ानें रद्द होने के कारण परिवार की यात्रा का खर्च बढ़ गया है।

यात्रियों की वापसी के लिए विशेष व्यवस्था की मांग- अब्बास हफीज ने कहा कि सुरक्षा कारणों से एयरलाइंस उड़ानें संचालित नहीं कर रही हैं, लेकिन पहले से वापसी का टिकट बुक करा चुके यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए भी वैकल्पिक इंतजाम किए जाने चाहिए।

उन्होंने आशंका जताई कि क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर यात्रियों की वापसी और मुश्किल हो सकती है। उनके मुताबिक, भारतीय दूतावास की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी करना और वीजा अवधि बढ़ाने में मदद करना जरूरी है, लेकिन इससे यात्रियों को तत्काल उड़ान मिलने की समस्या हल नहीं होगी। सरकार को एयरलाइंस से समन्वय कर वैकल्पिक उड़ानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए।

होटल और खाने की पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने का दावा
बर्रा ट्रेवल्स के मैनेजर हमजा नदवी ने कहा कि उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रियों को होटल और भोजन की पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल सकीं। एयरलाइंस ने टिकट का पूरा रिफंड देने की बात कही, लेकिन दूसरी उड़ानों के टिकट सामान्य किराए से कई गुना महंगे मिल रहे थे।

नदवी के मुताबिक, कई यात्रियों ने कर्ज लेकर, जबकि कुछ ने अपनी गाड़ी और सामान बेचकर महंगे टिकट खरीदे और भारत लौटने का इंतजाम किया। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने यात्रियों को वापस लाने के लिए कोई चार्टर्ड विमान नहीं भेजा। नदवी ने बाकी यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की।

टूर ऑपरेटरों को भी आर्थिक नुकसान
नदवी ने कहा कि उड़ानें रद्द होने से टूर ऑपरेटरों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। तय कार्यक्रम से अधिक समय तक यात्रियों के रुकने पर होटल, भोजन, स्थानीय परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च बढ़ जाता है।

उन्होंने सरकार से यात्रियों के साथ टूर ऑपरेटरों की समस्याओं पर भी ध्यान देने और नुकसान की भरपाई के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। अब्बास हफीज के मुताबिक, कई यात्रियों का बजट सीमित है और वे लंबे समय तक अतिरिक्त खर्च उठाने की स्थिति में नहीं हैं।

7 नवंबर तक रियाद-दम्माम की उड़ानें निलंबित
मिडिल ईस्ट में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए उड़ानों के संचालन में बदलाव किया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, रियाद और दम्माम की उड़ानें 7 नवंबर 2026 तक निलंबित रहेंगी, जबकि जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।

एयर इंडिया ने 24 अक्टूबर या उससे पहले की कन्फर्म बुकिंग वाले पात्र यात्रियों को मुफ्त रीबुकिंग और टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड देने की घोषणा की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी निर्धारित शर्तों के तहत एक बार मुफ्त रीबुकिंग का विकल्प दिया है। हालांकि, टिकट का रिफंड या रीबुकिंग की सुविधा मिलने से तत्काल भारत लौटने के लिए वैकल्पिक उड़ान में सीट मिलना सुनिश्चित नहीं है।

संबंधित समाचार

पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद
Top News

पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद:सुरक्षा इंतजामों की खुल रही पोल

2 minutes ago
नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा
Top News

नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों का मशरूका जब्त

3 minutes ago
डिवाइडर से टकराकर कार में आग
Top News

डिवाइडर से टकराकर कार में आग:4 युवक जिंदा जले

22 minutes ago
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला
Top News

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला:अब दिवाली बाद आएंगे अमित शाह; 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम

28 minutes ago
‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन
Top News

‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन

33 minutes ago
अब 100 प्रतिशत इथेनॉल से भी चलेंगी कारें
Top News

अब 100 प्रतिशत इथेनॉल से भी चलेंगी कारें:केंद्र सरकार ने E100 फ्यूल को दी मंजूरी; केवल इन गाड़ियों में यूज होगा

35 minutes ago
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी
Top News

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी:सुल्तानपुर कोर्ट ने 16 मिनट में सुनाया फैसला; 8 साल पुराने मामले में भाजपा नेता की शिकायत खारिज

40 minutes ago
आस्था, प्रेम और अटूट विश्वास की सदियों पुरानी परंपरा
Top News

आस्था, प्रेम और अटूट विश्वास की सदियों पुरानी परंपरा:बदलते दौर मेंरिश्तों की मिठास का पर्व

about 1 hour ago
छात्र ने VIDEO पोस्ट कर लगाई फांसी
Top News

छात्र ने VIDEO पोस्ट कर लगाई फांसी:बड़े पापा और उनके परिवार को ठहराया जिम्मेदार; झूठे आरोप में फंसाने और धमकी देने का दावा

about 1 hour ago
नाबालिग से छेड़छाड़ कर भागा मनचला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से धरदबोचा
Top News

नाबालिग से छेड़छाड़ कर भागा मनचला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से धरदबोचा

about 1 hour ago
त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की दबिश
Top News

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की दबिश:कई प्रतिष्ठानों से मावा; पनीर और लड्डुओं के सैंपल लिए, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

about 1 hour ago
हत्या के आरोपी ने बकरे की लाश जलाकर रची अपनी मौत की कहानी
Top News

हत्या के आरोपी ने बकरे की लाश जलाकर रची अपनी मौत की कहानी:AI से बनवाई चिता पर लेटे शव की तस्वीर; फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर कोर्ट में किया पेश; डेढ़ साल से फरार था, अब गिरफ्तार

about 1 hour ago
1500 में करोड़ों की जमीन के सौदे में लाखों की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
Top News

1500 में करोड़ों की जमीन के सौदे में लाखों की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:रविकांत बाहरी व्यक्ति; फिर कैसे हो गया 1000 की स्टाम्प ड्यूटी और 500 रुपए पंजीयन शुल्क पर मुख्तारनामा

about 1 hour ago
साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खोलकर बैठे थे युवक दो धराए
Top News

साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खोलकर बैठे थे युवक दो धराए:ऑपरेशन मैट्रिक्स फिर एक्शन मोड में; एक ने ठगी के लिए दिया खाता, दूसरे ने कराया संपर्क

about 1 hour ago
ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान
Top News

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान:लाइन बंद होने से पहले ही लगा दिया था काम पर

about 1 hour ago
उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी
Top News

उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी:इनमें भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक यात्री शामिल; परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

about 1 hour ago
बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा
Top News

बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा

about 1 hour ago
सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर:कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जानिए क्या होगा बदलाव

about 1 hour ago
सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी
Top News

सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी:बच्चों के सामने दंपति से मारपीट; शिकायत के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

about 1 hour ago
मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा
Top News

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!