‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
ग्राम चंदाना व बिंजाना में शराब पीने के बाद लगभग 20 लोगों की संदिग्ध मौत और एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी जाने के मामले ने आबकारी विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से घर से ही अवैध शराब बेची जा रही थी, लेकिन जिम्मेदारों ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। अब जब जनहानि हो गई है तो धरपकड़ और पूछताछ का दौर शुरू हो गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक विनोद नामक व्यक्ति कथित तौर पर गांव में देसी शराब बेचता था और ज्यादातर स्थानीय ग्राहक उसी से शराब खरीदते थे। सूत्रों के अनुसार शराब की आपूर्ति में कथित ‘डायरी सिस्टम’ का भी इस्तेमाल होता था। हालांकि, इस कथित नेटवर्क और मौतों के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में घटना की खबर फैलने के बाद विनोद गांव छोड़कर चला गया था। 16 अक्टूबर के आसपास दो लोगों की जान चली गई और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा।
इसके बाद आबकारी विभाग की टीम उसके घर पहुंची, लेकिन वहां ताला मिला। बताया जाता है कि टीम ने ताला खुलवाकर तलाशी ली, हालांकि शराब नहीं मिली। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। कहा जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं की है।
ग्रामीणों के अनुसार विनोद लंबे समय से शराब के कारोबार से जुड़ा है। बताया जाता है कि पहले उसके परिवार के पास एक-दो शराब ठेके थे। बाद में वह चंदाना में संचालित शराब दुकान पर भी काम करता था।
जब दुकान चंदाना से हटाकर देवास के मेंढकी रोड पर शिफ्ट हुई तो आरोप है कि उसने गांव में घर से ही अवैध रूप से शराब बेचना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह कथित ‘डायरी सिस्टम’ के तहत शराब लाकर गांव में बेचता था।
यदि ये आरोप सही हैं तो सवाल उठता है कि गांव में लंबे समय तक चल रही कथित अवैध बिक्री की भनक संबंधित विभागों को क्यों नहीं लगी और समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई। शनिवार को मामला सामने आने के बाद फूल सिंह के घर पुलिस की टीम पहुंची थी और उन्हें अपने साथ ले गई थी।
फूलसिंह के बेटे किशोर और बड़े भाई बालूराम परमार का भी पिछले दिनों निधन हो चुका है। फूलसिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर की सुबह उसने गांव से खरीदी देशी शराब का आधा क्वार्टर पिया था।
सुबह से शाम तक उसे कोई परेशानी नहीं हुई। इस दौरान वह दो लोगों के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ। शाम को गांव की एक दुकान पर बैठने के बाद जब घर लौटा, तो धुंधला दिखाई देने लगा।
वह किसी तरह घर पहुंचा और ऊपर के कमरे में चला गया। फूलसिंह के मुताबिक, रात में खाना खाने के बाद सो गया था। इसी दौरान उल्टी हुई। अगली सुबह करीब आठ बजे उसे दिखना बंद हो गया।
डॉक्टरों ने आंख की झिल्ली खराब होने और सूजन आने की बात कही है। हालांकि, उसकी आंखों की रोशनी जाने का कारण और इसका शराब से संबंध जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
संबंधित समाचार

डिवाइडर से टकराकर कार में आग:4 युवक जिंदा जले

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला:अब दिवाली बाद आएंगे अमित शाह; 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम

अब 100 प्रतिशत इथेनॉल से भी चलेंगी कारें:केंद्र सरकार ने E100 फ्यूल को दी मंजूरी; केवल इन गाड़ियों में यूज होगा

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी:सुल्तानपुर कोर्ट ने 16 मिनट में सुनाया फैसला; 8 साल पुराने मामले में भाजपा नेता की शिकायत खारिज

आस्था, प्रेम और अटूट विश्वास की सदियों पुरानी परंपरा:बदलते दौर मेंरिश्तों की मिठास का पर्व

छात्र ने VIDEO पोस्ट कर लगाई फांसी:बड़े पापा और उनके परिवार को ठहराया जिम्मेदार; झूठे आरोप में फंसाने और धमकी देने का दावा

नाबालिग से छेड़छाड़ कर भागा मनचला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से धरदबोचा

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की दबिश:कई प्रतिष्ठानों से मावा; पनीर और लड्डुओं के सैंपल लिए, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

हत्या के आरोपी ने बकरे की लाश जलाकर रची अपनी मौत की कहानी:AI से बनवाई चिता पर लेटे शव की तस्वीर; फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर कोर्ट में किया पेश; डेढ़ साल से फरार था, अब गिरफ्तार

1500 में करोड़ों की जमीन के सौदे में लाखों की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:रविकांत बाहरी व्यक्ति; फिर कैसे हो गया 1000 की स्टाम्प ड्यूटी और 500 रुपए पंजीयन शुल्क पर मुख्तारनामा

साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खोलकर बैठे थे युवक दो धराए:ऑपरेशन मैट्रिक्स फिर एक्शन मोड में; एक ने ठगी के लिए दिया खाता, दूसरे ने कराया संपर्क

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान:लाइन बंद होने से पहले ही लगा दिया था काम पर

उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी:इनमें भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक यात्री शामिल; परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा

सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर:कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जानिए क्या होगा बदलाव

सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी:बच्चों के सामने दंपति से मारपीट; शिकायत के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!