आगरा-मुंबई हाईवे पर 11 घंटे तक थमा यातायात: रात 3 बजे खुला 25 किमी लंबा जाम; भूख-प्यास से बेहाल रहे हजारों यात्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/महू/धार।
मध्य प्रदेश के धार जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम लगा भीषण जाम गुरुवार तड़के करीब 3 बजे जाकर पूरी तरह समाप्त हो सका। भेरू घाट से मानपुर ब्रिज तक लगभग 25 किलोमीटर लंबे जाम में हजारों वाहन करीब 11 घंटे तक फंसे रहे। बसों, ट्रकों और निजी वाहनों में यात्रा कर रहे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग पूरी रात भूख, प्यास और उमस से परेशान रहे।
जानकारी के अनुसार जाम की शुरुआत बुधवार शाम करीब 4 बजे हुई थी। घाट सेक्शन में सड़क निर्माण कंपनी द्वारा पेविंग (सड़क निर्माण) कार्य किए जाने के दौरान यातायात का दबाव बढ़ गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात तब और बिगड़ गए जब भेरू घाट की चढ़ाई पर एक भारी ट्रक खराब होकर बीच सड़क में खड़ा हो गया। इसके बाद पूरा हाईवे धीरे-धीरे जाम की चपेट में आ गया।
यातायात बहाल करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकृष्ण, एसडीओपी ललित सिकरवार और मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाशले पुलिस बल के साथ पूरी रात मौके पर डटे रहे। पुलिस ने खराब वाहनों को हटाने और एक-एक कर वाहनों की निकासी कराते हुए तड़के करीब 3 बजे यातायात पूरी तरह सामान्य कराया।
करीब 11 घंटे तक जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की बसों में सफर कर रहे यात्रियों के पास खाने-पीने का सामान समाप्त हो गया। निजी वाहनों में बैठे परिवार भी तेज उमस और गर्मी के कारण पूरी रात परेशान रहे। हाईवे पर दूर-दूर तक ट्रकों, बसों और कारों की लंबी कतारें दिखाई देती रहीं।
जाम खुलने के कुछ घंटों बाद एक और हादसा हो गया। लगातार जाम में फंसे रहने के कारण विश्राम नहीं कर पाने से महाराष्ट्र से इंदौर आम लेकर आ रहा एक आयशर वाहन गुरुवार सुबह करीब 6 बजे यशवंत नगर के पास चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक और क्लीनर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकृष्ण, एसडीओपी ललित सिकरवार और मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाशले ने पुलिस बल के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पलटे हुए आयशर वाहन को सड़क किनारे हटाकर दोबारा यातायात बाधित होने से रोका गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम भेरू घाट से आगे जानापाव कुटी, मानपुर और धामनोद थाना क्षेत्र के गणेश घाट तक फैल गया था। जाम में फंसे यात्रियों ने बताया कि कई घंटों तक न आगे बढ़ने का रास्ता था और न ही पीछे लौटने की कोई संभावना। हाईवे पर हजारों वाहन पूरी तरह रुके रहे।
पुलिस के अनुसार लगातार हो रही बारिश और कुछ वाहन चालकों द्वारा गलत दिशा से वाहन निकालने की कोशिश ने भी स्थिति को और गंभीर बना दिया। दोनों ओर से वाहन आमने-सामने आने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। संकरे घाट मार्ग और वैकल्पिक रास्ते के अभाव में राहत कार्य में अतिरिक्त समय लगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!