लीकेज और गड्ढों के बीच रेंग रहा ट्रैफिक
KHULASA FIRST
संवाददाता

कलेक्टर के दौरे और चेतावनी के बाद भी निर्माण में तेजी नहीं, तय समय सीमा खत्म होने के कगार पर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मूसाखेड़ी चौराहे पर ओवरब्रिज आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। निर्माण में देरी से मुख्य यातायात सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया गया है।
वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के साथ ही नर्मदा पेयजल पाइप लाइन में लीकेज की वजह से जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालक और स्थानीय रहवासी धूल, कीचड़ और रोजाना लगने वाले लंबे जाम से बेहद परेशान हैं।
मूसाखेड़ी चौराहे से रिंग रोड का भारी ट्रैफिक, देवास और खंडवा रोड की ओर जाने वाली बसें तथा स्थानीय वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। मुख्य मार्ग बंद होने से पूरे यातायात का दबाव संकरी सर्विस रोड पर आ गया है। इसके ऊपर से नर्मदा लाइन के लीकेज ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
बहते पानी के कारण सड़क का डामर उखड़ चुका है और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
पानी भरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं, वहीं चार पहिया वाहन और बसें रेंग-रेंगकर निकलने को मजबूर हैं। सुबह और शाम के समय जब वाहनों की संख्या सबसे अधिक होती है, तब स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि आधा किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को आधे घंटे से अधिक का समय लगता है।
बेहद धीमी गति से करवाया जा रहा काम- प्रशासनिक लापरवाही और ठेकेदार की गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ समय पूर्व कलेक्टर शिवम वर्मा ने खुद मूसाखेड़ी चौराहे का दौरा किया था।
उन्होंने निगम अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर ब्रिज निर्माण कार्य को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए थे। उस दौरान ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों ने निर्माण कार्य को गति देकर जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था।
हालांकि, कलेक्टर की समीक्षा और दिए गए समय की अवधि अब पूरी होने को है, लेकिन जमीनी हकीकत में कोई बदलाव नहीं आया है। ठेकेदार द्वारा बेहद धीमी गति से काम करवाया जा रहा है, जिससे निर्धारित समय में ब्रिज का काम पूरा होना असंभव नजर आ रहा है।
विभागों के आपसी तालमेल की कमी से अटकी मरम्मत... स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नर्मदा लाइन लीकेज की शिकायत नगर निगम जल कार्य विभाग को कई बार की जा चुकी है, लेकिन विभागों के आपसी तालमेल की कमी के कारण मरम्मत कार्य अटका हुआ है।
एक तरफ जल संसाधन की बर्बादी हो रही है, तो दूसरी तरफ लीकेज के पानी से पूरी सड़क जर्जर हो चुकी है। बारिश या सामान्य दिनों में भी गड्ढों में पानी भरा रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
ट्रैफिक पुलिस भी व्यवस्था संभालने में असमर्थ
ब्रिज निर्माण में हो रही देरी और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से जनता में भारी असंतोष व्याप्त है। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी अत्यधिक दबाव के कारण व्यवस्था संभालने में असमर्थ साबित हो रहे हैं।
यदि समय रहते सर्विस रोड की मरम्मत नहीं कराई गई, नर्मदा लाइन का लीकेज बंद नहीं हुआ और ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो मूसाखेड़ी चौराहे पर रोजाना की यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे या उग्र जन-आंदोलन का कारण बन सकती है।
प्रशासन और नगर निगम को तुरंत हस्तक्षेप कर ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करने और आम जनता को इस दैनिक यातना से मुक्ति दिलाने की आवश्यकता है।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!