खबर
Top News

चोरी के विरोध में उतरे व्यापारी: एक महीने में पांच चोरियां, कार्रवाई शून्य, व्यापारी आंदोलन की राह पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 1:44 pm
शेयर करें:
चोरी के विरोध में उतरे व्यापारी

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
इन दिनों सियागंज के इलेक्ट्रिक कारोबारियों में काफी रोष है। ये गुस्सा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के चलते तो हैं ही, लेकिन इससे ज्यादा नाराजगी चोरी से नहीं... बल्कि पुलिस की चुप्पी से हैं। महीनेभर में सियागंज क्षेत्र में पांच चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करना तो दूर पुलिस ने एक भी मामले में केस दर्ज तक करना उचित नहीं समझा। आखिरकार कल व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताते हुए वे सड़क पर उतर गए। बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात चोरों ने क्वॉलिटी इलेक्ट्रिकल पर धावा बोला, उससे पहले मार्केट की सहयोग इलेक्ट्रिकल, पराग एजेंसी, भईया इलेक्ट्रिकल समेत कई दुकानों के ताले चटकाकर महंगा इलेक्ट्रिकल सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरत की बात यह है कि जिन दुकानों में चोरी हुई, उनके आसपास ही पुलिस चौकी और थाना मौजूद है।

इसके बावजूद बदमाश लगातार वारदात करते रहे और पुलिस सिर्फ आश्वासन देती रही। कारोबारियों ने बताया मार्केट में व्यापारियों की दुकानों पर हुई हर चोरी के बाद वे थाने पहुंचे, आवेदन दिए और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परसों रात व्यापारी पहुंचे तब भी यह कहकर मामला टाल दिया कि फिलहाल हत्या के केस में व्यस्त हैं, बाद में चोरी देखेंगे।

इतना जरूर कहा कि फुटेज और आवेदन जरूर दे जाओ, चोर पकड़ने के बाद एफआईआर दर्ज कर लेंगे। पुलिस के इसी रवैये के कारण व्यापारियों का गुस्सा और बढ़ गया। आक्रोशित व्यापारियों ने कहा कि जब थाने और चौकी से कुछ कदम दूर स्थित बाजार सुरक्षित नहीं है तो शहर के दूसरे इलाकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनका कहना है कि पुलिस की ढिलाई ने चोरों के हौसले बुलंद कर दिए हैं और अब बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है।

चोरी की वारदातों से लगातार अनदेखी से नाराज व्यापारी मंगलवार को बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ विरोध दर्ज करवाते हुए ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो वे पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मिलकर शिकायत करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

• फूटा गुस्सा, थाने पर किया हंगामा, दिया ज्ञापन
सीसीटीवी दिए, फिर भी नहीं बढ़ी जांच: व्यापारियों का कहना है कि सियागंज सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल होलसेल मार्केट है, जहां रोजाना करोड़ों का कारोबार होता है। इसके बावजूद सुरक्षा भगवान भरोसे है। एक महीने में करीब पांच दुकानों में चोरी हो चुकी है। व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिए हैं, लेकिन अब तक न एफआईआर दर्ज हुई और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी। व्यापारियों ने मांग की है कि बाजार में नियमित रात्रि गश्त, स्थायी पुलिस निगरानी और चोरी की सभी वारदातों में तत्काल कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 9 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 9 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 9 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 9 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 9 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 10 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 10 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 10 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 10 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 10 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 10 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 10 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 10 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 10 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 10 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!