व्यापारी से 1.08 लाख की ठगी: OTT सब्सक्रिप्शन बंद करने के लिए किया था कॉल; 5 रुपए भेजते ही बैंक खाते से उड़ाए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन बंद कराने की कोशिश एक दवा व्यापारी को भारी पड़ गई। गूगल पर मिले कथित कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने के बाद आरोपी ने महज 5 रुपए ट्रांसफर कराने का झांसा दिया और कुछ ही मिनटों में व्यापारी व उनकी पत्नी के बैंक खातों से कुल 1.08 लाख रुपए निकाल लिए।
गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजा था
पीड़ित निर्मल नवलानी, निवासी गोपाल कॉलोनी, ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 4 जून को अपने दवा बाजार स्थित कार्यालय से जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन बंद कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजा था। कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए प्रक्रिया शुरू कराई।
लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे
आरोपी ने सब्सक्रिप्शन बंद करने के नाम पर पहले 5 रुपए ट्रांसफर करने को कहा। जैसे ही राशि गूगल पे के माध्यम से भेजी गई, कुछ देर बाद मोबाइल की स्क्रीन बंद हो गई। फोन दोबारा चालू करने पर बैंक खातों से लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे।
अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए
जानकारी के अनुसार, व्यापारी के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से पहले 8 हजार रुपए, फिर 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद उनकी पत्नी शारदा नवलानी के खाते से 20 हजार और 30 हजार रुपए के दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए। इस तरह कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई।
शिकायत दर्ज कराई
ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने तत्काल बैंक से संपर्क कर दोनों खाते फ्रीज कराए और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। बाद में मामले को जूनी इंदौर थाना भेजा गया, जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और आरोपियों की डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है।
पुलिस की सलाह
किसी भी सेवा का कस्टमर केयर नंबर केवल संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही प्राप्त करें। गूगल सर्च में दिखने वाले अनजान नंबरों पर भरोसा न करें और किसी के कहने पर स्क्रीन शेयर, रिमोट एक्सेस या छोटी राशि का ट्रांजेक्शन भी बिना पुष्टि किए न करें।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!