निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार: हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कट्टरपंथियों ने फिजा बिगड़ने की कोशिश कर बंबई बाजार पुलिस चौकी के पास मामूली सड़क हादसे के बाद पिता और उसके आठ साल के मासूम बेटे को घेरकर मारपीट की थी। पंढरीनाथ पुलिस ने 24 घंटे टक्कर मारकर भागे दोनों आरोपियों सहित संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाने बजाय 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने उनके साथ हरकत की थी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में हिंदू युवकों के पहुंचने से तनाव फैल गया था। हालात इतने बिगड़े थे कि पांच थानों का बल बुलाना पड़ा था।
पुलिस ने टक्कर मारकर भागने वाले रानीपुरा निवासी अरशद और अहसान को गिरफ्तार किया है, लेकिन हमलावर भीड़ के खिलाफ कार्रवाई बाकी है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है।
परसों रात 12.15 बजे राजमोहल्ला ks गौरव धौलपुरे अपने आठ वर्षीय बेटे पृथ्वीराज के साथ एक्सेस स्कूटर एमपी09 यूटी 7457 से राजवाड़ा से घर लौट रहे थे। जवाहर मार्ग पर जनता चाय के सामने एक अन्य दोपहिया वाहन ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।
हादसे में गौरव और उनका बेटा घायल हुए थे। गौरव ने चालक को रोककर लापरवाही से वाहन चलाने पर विरोध जताया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आरोप है देखते ही देखते 50-60 लोगों ने पिता-पुत्र को घेरकर मारपीट शुरू कर दी थी।
आठ साल के बच्चे को भी नहीं बख्शा था। इसी बीच टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग निकला था। खबर फैलते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं सहित राजमोहल्ला से बड़ी संख्या में हिंदू युवक पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी हुई थी।
तनाव बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने पांच थानों का बल बुलाकर हालात संभाले थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। एडीसीपी दिशेष अग्रवाल ने भरोसा देकर मामला शांत किया था।
सराफा एसीपी यश बिजोरिया के अनुसार टक्कर मारकर भागे रानीपुरा निवासी अरशद और अहसान को गिरफ्तार कर लिया है। भीड़ की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाल रहे हैं। फुटेज के आधार पर आधा दर्जन लोगों के बयान लिए हैं।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!