खबर
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले: अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 नवंबर 2026, 5:47 pm
शेयर करें:
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में जहरीली और अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। अब प्रदेश की शराब दुकानों तक पहुंचने वाली प्रत्येक खेप के साथ गुणवत्ता प्रमाण-पत्र अनिवार्य होगा।

25 नवंबर से नई व्यवस्था होगी लागू
प्रमाण-पत्र के बिना शराब का वितरण नहीं किया जा सकेगा। ऐसी खेप को अलग स्टॉक में सुरक्षित रखा जाएगा और लाइसेंसधारी ठेकेदार को नहीं सौंपा जाएगा। नई व्यवस्था 25 नवंबर 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होगी।

आबकारी आयुक्त ने आदेश किए जारी
आबकारी आयुक्त दीपक कुमार सक्सेना ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य शराब की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सप्लाई व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है।

हर बैच की जांच के बाद ही मिलेगी सप्लाई की अनुमति
नए निर्देशों के अनुसार, प्रदेश की सभी देशी और विदेशी मदिरा विनिर्माण इकाइयों से भेजी जाने वाली शराब की प्रत्येक खेप के साथ संबंधित बैच की रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट लगाना अनिवार्य होगा।

यह जांच उत्पादन इकाई की प्रयोगशाला में निर्धारित मानकों के आधार पर की जाएगी। शराब के मानव उपभोग योग्य पाए जाने पर ही संबंधित बैच को सप्लाई के लिए जारी किया जा सकेगा। यह व्यवस्था स्पिरिट और बीयर सहित संबंधित मदिरा पर लागू होगी।

संदिग्ध प्रमाण-पत्र मिला तो अलग रखा जाएगा स्टॉक
यदि किसी खेप के साथ गुणवत्ता प्रमाण-पत्र नहीं मिलता या दस्तावेज अधूरा, अस्पष्ट अथवा संदिग्ध पाया जाता है, तो उस शराब को दूसरे स्टॉक से अलग सुरक्षित रखना होगा।

ऐसी खेप को किसी अन्य भंडारगृह या लाइसेंसधारी को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने तक उसका वितरण प्रतिबंधित रहेगा।

शराब दुकानदार भी मांग सकेंगे जांच रिपोर्ट
नई व्यवस्था में फुटकर शराब विक्रेताओं को भी गुणवत्ता संबंधी दस्तावेज मांगने का अधिकार दिया गया है। यदि कोई दुकानदार शराब के मानव उपभोग योग्य होने का प्रमाण-पत्र मांगता है, तो भंडारगृह प्रभारी को विनिर्माण इकाई से प्राप्त रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर प्रमाणित प्रति उपलब्ध करानी होगी।

ई-आबकारी पोर्टल पर अपलोड करना होगा प्रमाण-पत्र
शराब की प्रत्येक खेप के साथ आने वाले गुणवत्ता प्रमाण-पत्र का डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। इसके लिए ई-आबकारी पोर्टल पर खेप की आमद दर्ज करते समय संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

जिला आबकारी अधिकारियों को अपने क्षेत्र के सभी मदिरा भंडारगृहों में रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

नियम तोड़े तो अधिकारी और लाइसेंसधारी पर कार्रवाई
आबकारी आयुक्त ने सभी उप आयुक्तों, सहायक आबकारी आयुक्तों और जिला आबकारी अधिकारियों को नई व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

बिना गुणवत्ता प्रमाण-पत्र के शराब की आमद या आदेशों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और लाइसेंसधारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जहरीली शराब की घटनाओं के बाद बढ़ाई सख्ती
प्रदेश में जहरीली शराब से मौतों की घटनाओं के बाद आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सितंबर में सागर जिले के बंडा और अक्टूबर में देवास में जहरीली शराब से मौतों के मामले सामने आए थे। इससे पहले मुरैना और उज्जैन में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

इन घटनाओं के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी। अब आबकारी विभाग ने शराब की गुणवत्ता जांच और सप्लाई के दस्तावेजी रिकॉर्ड को अनिवार्य बनाकर निगरानी मजबूत करने का निर्णय लिया है।

संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?
Top News

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

about 6 hours ago
पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर
Top News

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

about 6 hours ago
ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते
Top News

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

about 6 hours ago
रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

about 7 hours ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 8 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 8 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 8 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 9 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 9 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 9 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 9 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 9 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 9 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 10 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 10 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 10 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 10 hours ago
नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद
Top News

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!