जहरीले पानी का कहर जारी: 24 घंटों के भीतर दो और लोगों की मौत; आंकड़ा 35 पहुंचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों के भीतर दो और लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद अब तक इस मामले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। मृतकों में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग और दो साल की मासूम बच्ची शामिल है।
उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद कराया था भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय शालिग्राम ठाकुर की मौत सोमवार रात हुई। उनकी बेटी मोना बघेल ने बताया कि 2 जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालत गंभीर होने पर बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया
बाद में हालत गंभीर होने पर बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया, जहां वे लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रहे। करीब 12 दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
कोई गंभीर बीमारी नहीं थी
परिजनों का कहना है कि शालिग्राम ठाकुर को 18 साल पहले लकवा जरूर हुआ था, लेकिन इसके अलावा उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वहीं बॉम्बे अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को पहले से ही हृदय संबंधी समस्या थी।
दो साल की मासूम ने तोड़ा दम
दूसरी मौत दो वर्षीय बच्ची सिया प्रजापति की हुई है, जो भागीरथपुरा निवासी सूरज प्रजापति की बेटी थी। परिजनों के अनुसार रिया की तबीयत 27 दिसंबर को उल्टी-दस्त के चलते बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में दिखाया गया था।
इलाज के दौरान हुई मौत
शुरुआती इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार हुआ, लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ती चली गई। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!