खबर
Top News

पर्यटक से पार्किंग में मारपीट का आरोप: रास्ते से बोलेरो हटाने को कहा तो भिड़े युवक; पुलिस ने तीन को पकड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 10:43 pm
शेयर करें:
पर्यटक से पार्किंग में मारपीट का आरोप

खुलासा फर्स्ट, मांडू।
ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में बड़ौदा से घूमने आए एक पर्यटक और उनके परिवार के साथ अभद्रता और झूमाझटकी का मामला सामने आया है। बुधवार शाम अशर्फी महल परिसर के पास पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रास्ते में खड़ी बोलेरो हटाने को कहने पर तीन युवकों ने पर्यटक से बदसलूकी की और एक युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पर्यटक की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। वहीं, घटना के दौरान मौजूद एक अन्य युवक के मौके से चले जाने की बात सामने आई है।

परिवार के साथ घूमने आए थे, गाड़ी के आगे खड़ी मिली बोलेरो
जानकारी के मुताबिक, बड़ौदा निवासी प्रिंस गौर अपने परिवार के साथ मांडू घूमने आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी अशर्फी महल के सामने पार्किंग में खड़ी की और परिवार के साथ महल देखने चले गए।

घूमने के बाद जब वे लौटे तो उनकी गाड़ी के सामने सड़क पर एक बोलेरो (MP 13 ZS 7732) खड़ी मिली। इससे उनकी गाड़ी निकलने का रास्ता बाधित हो रहा था।

गाड़ी हटाने को कहा तो शुरू हुआ विवाद
प्रिंस ने बोलेरो में मौजूद युवकों से वाहन हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर युवक नाराज हो गए और प्रिंस के साथ बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर उनके साथ अभद्रता और झूमाझटकी की गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने प्रिंस को थप्पड़ भी मार दिया।

विवाद में पूनमचंद मस्कर (28), रामभरोसे गिरवाल (21) और अर्जुन गिरवाल (24) के शामिल होने की बात सामने आई है। तीनों नालछा क्षेत्र के काकलपुरा के रहने वाले बताए गए हैं।

पर्यटक ने पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद प्रिंस ने मांडू थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत को इसकी सूचना दी। इसके बाद धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पर्यटक व उनकी पत्नी से घटनाक्रम की जानकारी ली।

पर्यटक ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया। इसके बाद उनकी शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया।

तीन हिरासत में, एक अन्य युवक मौके से गया
पुलिस ने पूनमचंद, रामभरोसे और अर्जुन को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। वहीं, घटना के दौरान मौजूद बताए जा रहे रविंद्र कटारे के मौके से चले जाने की बात कही गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

22 minutes ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

27 minutes ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

29 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

29 minutes ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

37 minutes ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

39 minutes ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 1 hour ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 1 hour ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 1 hour ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 1 hour ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 1 hour ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 1 hour ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 1 hour ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 1 hour ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 1 hour ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 1 hour ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 2 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 2 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 2 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!