सेक्स पॉवर की गोली खाई: आंखों पर पट्टी बांधी और ले ली जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

दीपक को साक्षी मानकर की थी शादी, पहले ही पहना दिया था मंगलसूत्र: घर वाले नहीं थे राजी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एमबीए की छात्रा की हत्या के मामले में मंदसौर निवासी आरोपी पीयूष धामनोदिया ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने प्रेमिका की हत्या करने के बाद भी शव के साथ दरिंदगी की। आरोपी की हैवानियत सुनकर जांच कर रही महिला सब इंस्पेक्टर तक भावुक होकर रो पड़ी।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मेडिकल स्टोर से सेक्स पावर बढ़ाने की गोली खरीदी और युवती से मिलने से पहले खा भी ली। जब वह क्लासमेट के कमरे पर पहुंचा तब युवती की तबीयत खराब थी और उसने शारीरिक संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया। पीयूष छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिजन राजी नहीं थे। छात्रा के परिजन ने तो दोनों की शादी के लिए कॉल भी लगाया था। इसके बाद जनवरी में पीयूष ने रूम पर मंगलसूत्र पहना दिया और दीपक को साक्षी मानकर शादी कर ली।
बोला-तुम्हें एक खास गिफ्त देने वाला हूं
आरोपी ने युवती को भरोसे में लेने के लिए कहा कि वह उसे एक खास गिफ्ट देने वाला है। इसी बहाने उसने पहले युवती की आंखों पर पट्टी बांधी और फिर हाथ-पैर भी बांध दिए। युवती इसे मजाक समझती रही, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने जबरदस्ती संबंध बनाए और बाद में युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसके सीने पर बैठकर गला दबाया, जिससे युवती बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद भी नहीं रुका, शव के साथ की दरिंदगी
सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि हत्या के बाद भी आरोपी कमरे से बाहर नहीं निकला। पुलिस के मुताबिक वह करीब ढाई घंटे तक कमरे में मौजूद रहा। इस दौरान उसने बीयर पी और मृत युवती के शव के साथ भी अमानवीय कृत्य करता रहा। आरोपी यह जान चुका था कि युवती की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद उसकी हैवानियत थमी नहीं।
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मूवमेंट
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी का आना-जाना रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में वह युवती के साथ कमरे में प्रवेश करता और वारदात के बाद बैग लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि पूरी वारदात सुनियोजित थी और आरोपी को पहले से अंदेशा था कि मामला गंभीर हो सकता है।
बयान बदल रहा आरोपी, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी
द्वारकापुरी थाना पुलिस आरोपी पीयूष धामनोदिया को तीन दिन के रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है, लेकिन तकनीकी साक्ष्य और मेडिकल जांच रिपोर्ट से कई अहम तथ्य सामने आ चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने खुद स्वीकार किया कि उसने युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर हत्या कर दी।
आरोपी बोला-क्या करोगे जानकर... हत्या क्यों की, छोड़ो जो हुआ
एमबीए छात्रा हत्याकांड के आरोपी पीयूष को पुलिस मंगलवार को उसी स्थान पर लेकर पहुंची जहां उसने युवती की बेरहमी से हत्या की थी। इस दौरान मौके पर मौजूद मीडिया ने आरोपी से कई सवाल किए, लेकिन उसके जवाबों ने सभी को हैरान कर दिया। मीडिया के सवालों पर आरोपी बार-बार टालमटोल करता नजर आया।
उसने कहा छोड़ दो, कुछ नहीं हुआ…, जाने दो। जब उससे पूछा गया कि उसने युवती की हत्या क्यों की तो उसने बेपरवाही भरे लहजे में जवाब दिया, क्या करोगे जानकर… समय आएगा तो सब बता दूंगा। आरोपी से बार-बार हत्या की वजह पूछी गई, लेकिन वह हर बार सवाल को टालते हुए यही कहता रहा कि क्या करोगे जानकर।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी के चेहरे पर अपने किए का कोई पछतावा दिखाई नहीं दिया। उसने न तो अपराध स्वीकार करने को लेकर संवेदनशीलता दिखाई और न ही युवती की हत्या पर अफसोस जताया।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!