खबर
Top News

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान: पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अक्टूबर 2026, 1:47 pm
शेयर करें:
आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान

भारतीय हौसले ने टाली दुनिया में एक और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसी भयावह घटना

35 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय कैप्टन का अदम्य साहस, दुनिया कर रही जय-जयकार

भारतीय पायलट ने कई वार सहे, हार नहीं मानी, 9/11 जैसी साजिश टाली

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दुनिया एक बार फिर एक बड़े व भयावह खतरे-हमले-दुर्घटना से बाल-बाल बच गई। ये घटना अमेरिका में हुए 9/11 के हमले जैसी प्लान की थी। जैसे न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर इस्लामिक आतंकवादियों ने प्लेन क्रैश कर दिया था और 3 हजार से ज्यादा निर्दोष जिंदगियां असमय खत्म कर दी थीं, वैसा ही कल भी होने वाला था।

भारतीय शौर्य ने जान पर खेलकर इस घटना को टाल दिया अन्यथा कल अबुधाबी से उड़ा एक विमान इजराइल में जाकर क्रेश करने का प्लान तय था। विमान में मौजूद ओमान के पायलट ने इस घटना को अंजाम दिया, लेकिन भारतीय पायलट स्मित मछार ने अपनी जान पर खेलकर दुनिया को 9/11 जैसे हमले से न सिर्फ बचा लिया, बल्कि 180 जिंदगियां भी बचा लीं।

लहूलुहान हालत में भी भारत के बेटे ने जान की बाजी लगा दी और ओमान के पायलट के मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिल खोलकर भारतीय पायलट की तारीफ की।

पूरी दुनिया ने भारत के कैप्टन पर नाज जाहिर किया और उन्हें ‘कैप्टन हीरो’ नाम दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायलट के साहस को भारत के गर्व से जोड़ते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना की है।

क ल्पना कीजिए, गुरुवार की भोर दुनिया की कैसी होती अगर भारतीय पायलट जान पर खेलकर अबुधाबी से इजराइल जा रहे प्लेन को नहीं बचाते तो? रक्तरंजित सुबह से दुनिया का सामना होता और सैकड़ों निर्दोष महिला-पुरुष व बच्चों की दर्दनाक मौत से भी।

35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान के भारतीय पायलट को ये अहसास ही नहीं था कि उसके बगल में बैठा को-पायलट 9/11 जैसे हमले का मंसूबा पाले हुए है।

जब विमान आसमान की ऊंचाई को नाप रहा था, तभी इस ओमानी को पायलट ने अपने मंसूबे को अंजाम देने के लिए भारतीय पायलट पर जानलेवा हमला कर दिया।

चाकू व हथोड़े से किए इस हमले में भारतीय पायलट स्मित माछर गंभीर घायल हो गए, लेकिन उन्होंने अपना कर्तव्य नहीं छोड़ा और न हौसला। वे उस आतंकी मानसिकता वाले पायलट से न सिर्फ भिड़ गए, बल्कि कॉकपिट का दरवाजा खोलने में भी सफल रहे।

अंदर का नजारा देखकर प्लेन के यात्री सिहर गए। प्लेन इस दौरान 17 हजार फीट का गोता लगा चुका था। बावजूद उसके कैप्टन स्मित माछर ने हिम्मत नहीं हारी, न अपनी सीट छोड़ी।

विमान में सवार लोगों ने कैप्टन का साथ दिया और आतंकी मानसिकता वाले पायलट को कंट्रोल में कर लिया, बाद में विमान की सऊदी अरब में सुरक्षित लेंडिंग हो गई और विमान में सवार सभी 180 यात्रियों की जान बच गई।

जैसे ही ये खबर दुनिया में फैली सब हतप्रभ रह गए। बरबस ही समूची दुनिया ने भारतीय पायलट के जान पर खेलकर किए गए कार्य की प्रशंसा की और जय-जय हिंदुस्तान का जयघोष किया।

भारतीय हौसले ने एक और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसी घटना को टाला तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भावविभोर हुए बिना न रह सके। उन्होंने स्मित माछर की बहादुरी की तारीफ करते हए उनके साहस को सलाम किया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू व उनके मुल्क ने तो नतमस्तक होकर भारतीय पायलट को सेल्यूट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मित मछार के माता-पिता से फोन पर बात कर हर संभव मदद का आश्वसन देते हुए उनकी बहादुरी की तारीफ की।

भारत के इस पायलट के अदम्य साहस को दुनिया ने सलाम किया। अमेरिका राष्ट्रपति व इजराइल प्रधानमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत के पायलट को हीरो बताया और स्वीकार किया कि उनकी बहादुरी से एक बड़ी त्रासदी बच गई और सैकड़ों की जानें बच गईं।

सबसे पहले नेतन्याहू ने लिखा कि चाकू लगने व गंभीर घायल होने के बावजूद उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई। वे एक सच्चे हीरो हैं। कैप्टन मछार की सूझबूझ व हिम्मत-हौसले को अबुधाबी से लेकर तेलअबीब तक खूब तालियां मिलीं। घायल होने के बावजूद कैप्टन के संघर्ष पर दुनिया को नाज है। भारत के पीएम ने इसे गर्व का पल बताया है।

तेजी से नीचे गिर रहा था प्लेन, स्मित ने हिम्मत नहीं हारी... दुबई से इजराइल (तेल अवीव) जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में एक बेहद खौफनाक और हैरान कर देने वाली घटना में भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की दुनियाभर में तारीफ हो रही है।

विमान जब हवा में था तब ओमान के रहने वाले सह-पायलट ने अचानक कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से हमला कर दिया और विमान को क्रैश (दुर्घटनाग्रस्त) करने की कोशिश की।

इस झड़प और खींचातानी के दौरान विमान आसमान में लगभग 33,000 फीट की ऊंचाई से बहुत तेजी से मात्र एक-दो मिनट में लगभग 17,000 फीट नीचे गिर गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

गंभीर रूप से घायल होने और खून बहने के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने हार नहीं मानी। उन्होंने हमलावर सह-पायलट का डटकर मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिसके बाद केबिन क्रू और विमान में मौजूद कुछ यात्रियों ने मिलकर हमलावर को दबोच लिया।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मछार को ‘सच्चा हीरो’ बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जान पर खेलकर एक बड़े हवाई हादसे जिसे 9/11 जैसा हमला भी कहा जा रहा है, को टाल दिया।

घायल कैप्टन स्मित को सऊदी अरब के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर है और आरोपी सह-पायलट को सऊदी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा
Top News

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा:1990 से बेपटरी व्यवस्था अफसरों की घोर लापरवाही; फाइलों की सुस्ती ने छीनी जानें

8 minutes ago
कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
Top News

कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल:कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के अधिकारों का हनन

17 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय:क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा

22 minutes ago
शेयर बाजार में भारी गिरावट
Top News

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

40 minutes ago
लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता
Top News

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

about 1 hour ago
एशियन गेम्स 2026
Top News

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

about 2 hours ago
शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती
Top News

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

about 2 hours ago
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
Top News

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

about 2 hours ago
लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम
Top News

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

about 2 hours ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

about 3 hours ago
आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव
Top News

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

about 3 hours ago
दूध के दाम बढ़ने पर विवाद
Top News

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

about 3 hours ago
आज से बदल गए ये जरूरी नियम
Top News

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

about 3 hours ago
नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

about 20 hours ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

about 20 hours ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

about 20 hours ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

about 20 hours ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 21 hours ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!