गुंडे माज खान ने सब्जी ट्रांसपोर्टर पर किया हमला: फिर हरकतबाजी पर उतरा भाजपा नेता कमाल खान का अपराधी बेटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

पैसे चुकाने के बाद भी ब्याज मांगने जा पहुंचा घर, बाहर बुलाकर पीटा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य कमाल खान का बेटा माज खान फिर विवादों में है। साल 2021 में राजवाड़ा पर भारत माता की जय के नारे लगाने वाली युवती को खींचकर मंच से उतारने, मारपीट करने, कुर्सियां तोड़ने और इस्लामिक नारे लगाने वाले आदतन अपराधी माज खान की एक और करतूत सामने आई है।
हर बार राजनीतिक रसूख के बल पर पुलिस के शिकंजे से बच निकलने वाले माज खान ने इस मर्तबा एक सब्जी ट्रांसपोर्टर को उसके घर के बाहर जमकर पीटा। वो भी उन पैसों के ब्याज के लिए जिन्हें पीड़ित उसे लौटा चुका है। मामले में पुलिस ने माज खान पर केस दर्ज किया है।
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार स्कीम 71 सेक्टर-बी द्वारकापुरी निवासी सब्जी ट्रांसपोर्टर मोहित ठाकुर ने 1 अगस्त की शाम को शिकायत दर्ज कराई थी। कहना था कि माज खान पिता कमाल खान निवासी बड़वाली चौकी के साथ उसका करीब तीन साल पहले सब्जी के कारोबार के सिलसिले में रुपए-पैसों का लेन-देन था।
फरियादी का कहना है कि वह पूरी रकम पहले ही दे चुका है, इसके बावजूद आरोपी लगातार अतिरिक्त रुपए और ब्याज की मांग कर रहा था। 31 जुलाई की दोपहर करीब 3.30 बजे जब वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था।
उसी दौरान माज खान आया और बाहर बुलाकर फिर से ब्याज के रुपए मांगने लगा। फरियादी द्वारा रकम देने से इनकार करने पर आरोपी ने गालियां दीं और विरोध करने पर मारपीट की। फरियादी मोहित ठाकुर ने आरोप लगाया कि जाते-जाते आरोपी ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे जान से खत्म कर देगा।
पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान उसकी मां सुनीता और पत्नी नेहा भी मौजूद थीं, जिन्होंने पूरी घटना देखी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी माज खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमेशा ही विवादों में रहा है माज
कुछ साल पहले माज खान ने बड़वाली चौकी क्षेत्र में पानी के विवाद में खुलेआम पिस्टल लहराते हुए पथराव किया था। 26 जुलाई 2025 को क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों ने ड्रग्स तस्करी की शंका में माज खान को धेनु मार्केट के पास रोकने की कोशिश की थी। इस पर उसने दोनों पर अपनी कार (एमपी09 डब्ल्यूबी 0860) चढ़ाने की कोशिश की थी।
हालांकि पुलिसकर्मियों की बाइक कार के नीचे आ गई थी। तब तुकोगंज पुलिस ने कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश का मामला भी दर्ज किया था। पालदा निवासी एडवोकेट माधवी जाधव को माज खान ने जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी दी। उन्होंने आजाद नगर थाने में शिकायत की थी।
निगम अधिकारी को दी थी गर्दन काटने की धमकी
माज खान ने राजवाड़ा क्षेत्र में महालक्ष्मी मंदिर के पास चल रही निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारी को गर्दन काटने की धमकी भी दी थी। हालांकि अपने पिता कमाल खान के राजनीतिक रसूख के चलते वह बड़ी कार्रवाई से आज तक बचता आ रहा है, लेकिन अब पुलिस को चाहिए कि इस पर बड़ी कार्रवाई कर इसके हौसले पस्त करे।
2008 से अपराधों में लिप्त है
माज खान 2008 से अपराधों में लिप्त है। उसके खिलाफ पूर्व से ही मल्हारगंज, सराफा, एमजी रोड, तुकोगंज और छत्रीपुरा थानों में मारपीट करने, अवैध हथियार रखने, जान से मारने की धमकी देने और हत्या के प्रयास जैसे केस दर्ज हैं। इस संबंध में एसीपी विनोद मीणा ने मल्हारगंज थाना टीआई को नोटिस जारी किया था।
3 मई 2024 को जारी नोटिस में कहा था कि माज खान आदतन अपराधी है और इलाके के लोग उसके खिलाफ शिकायत करने से डरते हैं। उसके खुले में घूमने से शांति भंग हो रही है और लोगों में डर और वैमनस्यता फैल रही है, इसलिए माज खान से 3 साल का बंधन-पत्र भरवाया जाना चाहिए, ताकि उसके अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!