बाहर गए तीन युवाओं की हादसों में मौत: सांवरिया सेठ से लौट रहा था युवा अधिवक्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता

दो ट्रकों के बीच फंसा युवक, मौके पर गई जान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वदनावर–नयागांव फोरलेन पर नागदा के आगे ग्राम मनासा के समीप रविवार रात भीषण दुर्घटना में इंदौर निवासी 27 वर्षीय युवा अधिवक्ता राहुल शर्मा की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार मित्र को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक राहुल पिता कैलाश शर्मा निवासी राज नगर है। वह दोस्त 26 वर्षीय अंकित पिता शोभाराम के साथ सांवरिया जी के दर्शन कर लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी बाइक एमपी-09 वीके-2263 को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे या बगल से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक हेलमेट पहने थे। राहुल को सीने में गंभीर अंदरूनी चोट आईं, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तत्काल टोल प्लाजा को सूचना दी। टोल प्लाजा की एंबुलेंस पहुंची और दोनों को बदनावर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने राहुल शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
देर रात ही मृतक के परिजन बदनावर पहुंच गए थे। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर फोरलेन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। युवा अधिवक्ता की असमय मौत से विधिक जगत में शोक है।
शाजापुर टोल बूथ से पहले हुआ हादसा
बेलगाम रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। ताजा मामला शाजापुर टोल बूथ के निकट का है, जहां पेटीएम बैंक के काम से जा रहे बाइक सवार दो युवकों में से एक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने एक परिवार का इकलौता सहारा छीन लिया।
मृतक दिनेश पिता जगदीश यादव (41) निवासी कबीटखेड़ी है। उसके साथ बाइक पर सवार बैंक कर्मचारी अमन जादोन मामूली घायल हुआ है। अमन ने बताया पेटीएम बैंक में कार्यरत है। दिनेश पेंटर था। दोनों बैंक संबंधी काम से निकले थे। शाजापुर टोल बूथ से करीब आठ किमी पहले उनकी बाइक दो तेज रफ्तार ट्रकों के बीच फंस गई।
टक्कर इतनी भयावह थी दिनेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।
वाराणसी-रीवा मार्ग पर एक युवक की मौत; चार दर्शनार्थी घायल
वाराणसी-रीवा मार्ग (एनएच-135) पर समोगरा गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में इंदौर निवासी कार चालक वरद शर्मा (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार दर्शनार्थी घायल हो गए।
घायलों को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जिनमें वेदांत जोशी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना कनाडिया क्षेत्र स्थित बिजली नगर निवासी वरद शर्मा साथियों और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी परिवार के वेदांत जोशी, इंदौर के सोहाग खुर्द क्षेत्र के अभिषेक यादव, उनके भाई अमित यादव और बिजली नगर निवासी सौरभ सिंह के साथ दर्शन कर लौट रहे थे।
27 दिसंबर को अयोध्या गए थे और 29 दिसंबर को काशी-वाराणसी पहुंचे थे। सोमवार सुबह समोगरा के पास चालक को झपकी आने से हादसे हुआ। ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां वरद शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!