महाकाल के दर्शन करने जा रहे 3 लोगों की मौत: टेंपो ट्रैक्स ट्राले से टकराई; धार्मिक यात्रा पर निकले थे 7 दोस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
देवास रोड स्थित चंदेसरा क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेलंगाना से महाकाल मंदिर और अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे युवकों की टेंपो ट्रैक्स अचानक पाइप से भरे ट्राले से टकरा गई।
सभी धार्मिक यात्रा पर थे
इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, कई लोग घायल भी हुए है। जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के फरीदपुर, मेहबूबनगर निवासी बी. नरसिम्हा (20) अपने सात दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर थे।
पाइप से भरे ट्राले ने अचानक ब्रेक लगाए
उनकी टेंपो ट्रैक्स (KA36N0688) जब चंदेसरा गांव के सर्विस रोड पर महादेव सर्विस एंड वाशिंग सेंटर के सामने पहुंची, तभी हाईवे पर चल रहे पाइप से भरे ट्राले ने अचानक ब्रेक लगाए। इससे टेंपो ट्रैक्स ट्राले में जा घुसी, और बड़ा हादसा हुआ।
तीन युवकों की दर्दनाक मौत
हादसे के तुरंत बाद सभी घायल युवकों को चरक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने नरसिम्हा पिता बालचंद्रणा (20) और जगन्नाथ पिता बेंकेंटेस (26) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवा कुमार पिता एलप्पा (25) को इंदौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे में अन्य घायल हुए युवकों में के.बी. नरसिम्हा, रामप्पा, मलेन पिता नरसप्पा, अरतिद पिता लक्ष्मण (11), वाहन चालक बाल मंद्रप्पा, चिन्ना कुंधाकुंटा, जिया कुमार पिता एलव्या और काशष्या पिता चित्रा रामुनु शामिल हैं। सभी को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली चोट वाले घायल उपचार के बाद छुट्टी पा गए।
पुलिस कार्रवाई
एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि सभी युवक धार्मिक यात्रा पर थे। हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!