तीन मुस्लिम युवकों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला से की छेड़छाड़: चंदन नगर क्षेत्र स्थित डी-मार्ट में शर्मनाक हरकत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर स्थित डी-मार्ट में तीन मुस्लिमों द्वारा सोमवार शाम खुलेआम शर्मनाक हरकत कर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। पति के साथ खरीददारी कर रही एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से तीनों मुस्लिम युवकों ने बदनीयती से छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति को धमकाया। महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंच गए और आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सिद्दीकी पिता रफीक खान निवासी छोटा बांगड़दा, साहिल पिता शफीक खान और फैजान पिता शफीक खान दोनों निवासी अंबार नगर, चंदन नगर के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया वह डी-मार्ट के टाई सेक्शन के पास पति के साथ खड़ी थी। शाम करीब 6 से 6.30 बजे के बीच पीछे से निकले तीन युवकों में से एक ने बुरी नीयत से उसके दाहिने शरीर पर हाथ मारा। महिला ने तुरंत पति को बताया।
पति द्वारा युवक को रोककर सवाल करने पर तीनों पास आकर बदतमीजी करते हुए बोले टच कर लिया तो क्या हो गया? इसके बाद पति को धमकाया। इस दौरान पीड़िता ने डायल 112 पर सुचना कर पुलिस बुलवा ली। बजरंग दल कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे और छेड़छाड़ के आरोपियों को दबोच लिया।
फरियादी दंपति को धमकाया
आरोपियों ने महिला और उसके पति को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाद में तीनों को एफआरवी में बैठाकर थाने ले जाया गया। पुलिस ने बताया आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
संगठन का आरोप
विहिप के प्रचार-प्रसार प्रमुख राहुल तिवारी ने कहा धार रोड स्थित डी-मार्ट में यह गंभीर और शर्मनाक घटना हुई। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने पर खुलासा हुआ कि कुछ मुस्लिम लव जिहादी घूमने के बहाने मार्ट में आकर हिंदू महिलाओं और युवतियों को टारगेट करते हैं। इस तरह की घटनाएं पहले भी हुईं, लेकिन बदनामी के डर से पीड़िताएं सामने नहीं आईं।
संबंधित समाचार

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!