एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार: सस्ते में खरीदकर महंगे दामों पर बेचते थे; क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 513 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
घेराबंदी कर पकड़ा
यह कार्रवाई 15 जनवरी को की गई। क्राइम ब्रांच की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में संदिग्धों की तलाश और मुखबिर सूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान सिद्धेश्वर जालंधर नाथ महादेव मंदिर के पास, MR-4 रोड, इंदौर पर सड़क किनारे एक बाइक खड़ी दिखाई दी।
बाइक पर बैठे तीन युवक जैसे ही पुलिस वाहन को देखकर मोटरसाइकिल सहित भागने लगे, टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
एमडी ड्रग्स, बाइक और मोबाइल फोन किए जब्त
आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 513.48 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स, एक दोपहिया वाहन-हीरो स्प्लेंडर, 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते
क्राइम ब्रांच ने निकल निदवानिया, निवासी-मंदसौर, मुकेश धनगर उर्फ बबलू, निवासी-मंदसौर, कमलेश गायरी, निवासी-राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी निकल निदवानिया के खिलाफ मंदसौर जिले में पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दिहाड़ी मजदूरी करते है आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी दिहाड़ी वेतन पर रिपेयरिंग एवं छोटे-मोटे काम करते हैं। शैक्षणिक योग्यता 10वीं–12वीं तक ही है। इसके बावजूद आरोपी अवैध नशे के कारोबार में लिप्त पाए गए।
सस्ते में खरीदकर महंगे दामों पर बेचते थे
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध लाभ कमाने की नीयत से एमडी ड्रग्स सस्ते दामों में खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक: 07/2026, धारा: 8/22 NDPS एक्ट के तहत थाना अपराध शाखा में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!