शहर में तीन हादसों से फैली सनसनी: सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत; करंट और फांसी से गई दो युवकों की जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बुधवार रात अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। तिलक नगर में सड़क हादसे में एक ऑटो चालक की जान चली गई, जबकि आजाद नगर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं लसूड़िया क्षेत्र में एक फूड डिलीवरी बॉय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ट्रेवल्स बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
तिलक नगर थाना क्षेत्र में पिपल्याहाना से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को एक निजी ट्रेवल्स बस ने टक्कर मार दी। हादसे में शांति नगर, मूसाखेड़ी निवासी 24 वर्षीय राजा गोयल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मांझी घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार दोनों रात में सामान लेने दुकान गए थे और लौटते समय हादसा हुआ। दोनों को शकुंतला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजा को मृत घोषित कर दिया। राजा पेशे से ऑटो चालक था। उसके परिवार में पत्नी, ढाई साल का बेटा और बड़ा भाई है। पुलिस ने बस जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगा
आजाद नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा एकता नगर निवासी वसीम (25) की घर में पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। वसीम भी ऑटो चालक था। उसके परिवार में दो छोटे बच्चे, भाई और बहन हैं।
फूड डिलीवरी बॉय ने फांसी लगाई
लसूड़िया थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर में किराए के मकान में रहने वाले रजनीश (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से कटनी जिले का निवासी था और छह महीने पहले रोजगार के लिए इंदौर आया था। यहां वह अपने बड़े भाई शुभम के साथ रहकर फूड डिलीवरी का काम करता था।
शुभम ने पुलिस को बताया कि रात करीब एक बजे घर लौटने पर काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद रजनीश ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो वह कमरे में फंदे से लटका मिला।
मोबाइल जब्त, जांच जारी
पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लसूड़िया पुलिस ने रजनीश का मोबाइल जब्त कर लिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं सड़क हादसे और करंट लगने की घटना की भी पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!