तलवार लहराकर व्यापारियों को धमकाया, कार फोड़ी: दहशत के बाद लामबंद हुए व्यवसायी; शिकायत देकर लगाई सुरक्षा की गुहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बदमाश ने तलवार के दम पर इलाके में दहशत मचाते हुए पुलिस के दावों की पोल खोल दी। दिनदहाड़े दुकानों पर पहुंचकर खुलेआम तलवार लहराते हुए व्यापारियों को धमकाया। व्यापारियों ने विरोध किया तो कार में तोड़फोड़ कर दी।
बदमाश की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें वह तलवार से व्यापारियों पर हमला करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। मामले में व्यापारियों ने सामूहिक शिकायत राजेंद्र नगर पुलिस को की थी।
व्यापारियों के मुताबिक घटना 24 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे स्कीम नंबर-103, तेजपुर गड़बड़ी स्थित राजेश आटा चक्की के पास की है। एक बदमाश तलवार लेकर दुकानों पर पहुंचा और खुलेआम तलवार लहराते हुए व्यापारियों को धमकाने लगा। इससे दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत फैल गई। व्यापारियों ने बताया विरोध करने पर बदमाश ने कार क्रमांक एमपी-09-सीपी-2490 का कांच फोड़ दिया।
बदमाश ने दुकानों में भी तोड़फोड़ की और तलवार लहराते हुए उन पर हमला करने की कोशिश की। घटना के दौरान दुकानदार और ग्राहक भयभीत हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल फुटेज में बदमाश तलवार लेकर व्यापारियों की ओर बढ़ता और हमला करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद बदमाश के परिजन व्यापारियों के पास पहुंचे। बच्चे की गलती बताते हुए माफी मांगी और उसे जमकर लताड़ा। किराना व्यापारी धर्मेंद्र गेहलोत ने बताया कॉलोनी का बच्चा है, उसने कभी ऐसी हरकत नहीं की, संभवतः किसी ने उसे नशा करवाकर अपराध करने के लिए उकसाया है। हालांकि, नाबालिग बदमाश और उसके परिवार ने गलती स्वीकार की है।
आठ व्यापारियों ने दी सामूहिक शिकायत
घटना के बाद व्यापारियों ने एकजुट होकर राजेंद्र नगर पुलिस को सामूहिक शिकायत दी। शिकायत में विष्णु प्रसाद तंवर (यश मोबाइल), धर्मेंद्र गेहलोत (सांई किराना), संजय सचदेवा (कशिश कलेक्शन), जितेंद्र वर्मा (न्यू लुक हेयर सैलून), प्रदीप दायमा (विनायक जनरल स्टोर), कपिल सदा रंगनी (नेहा कलेक्शन), दुर्गेश कुशवाह (मां शारदा कलेक्शन) और सचिव अरविंद श्रीवास्तव (म्युजेस अग्रेड स्कूल) सहित अन्य व्यापारियों के नाम शामिल हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद आरोपी को नोटिस पर छोड़ दिया। उसे हिदायत दी कि आगे से अपराध किया तो जेल भेजा जाएगा।
संबंधित समाचार

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!