12 वीं टॉपर से ऐसी उम्मीद तो नहीं थी: माता-पिता और भाई के साथ क्या किया; फिर किसके पास बैठा रहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
बैतूल जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बेटे ने अपने माता-पिता और भाई की हत्या कर दी और शवों के पास ही बैठा रहा। पांच वर्षीय भांजे को भी मारने की कोशिश की गई। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सांवगा गांव में हुई।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है- पिता: राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55) मां: कमलती धुर्वे (40) भाई: दिलीप धुर्वे (40)। भांजा प्रशांत परते गंभीर हालत में है। फर्श और दीवारों पर खून के कतरे बिखरे मिले हैं।
घटना का खुलासा
पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर जब ग्रामीण दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो आरोपी दीपक धुर्वे घटनास्थल पर मृतकों के पास चुपचाप बैठा मिला। मौके पर एक बिल्ली का शव भी पड़ा था, आशंका है कि उसे भी मार दिया गया। पड़ोसियों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।
आरोपी की पृष्ठभूमि
पड़ोसियों और परिवार के अनुसार, आरोपी दीपक पिछले 4-5 साल से मानसिक तौर पर अस्थिर था। हाल ही में वह नागपुर से इलाज कराकर लौटा था। वह परिवार में सबसे बड़ा भाई था और 12वीं में टॉपर रहा। दीपक की बहन शांता धुर्वे ने बताया कि दीपक CRPF भर्ती परीक्षा देने के बाद मानसिक रूप से अस्थिर हो गया था।
पुलिस कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और डंडे जब्त किए गए हैं। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!