12 साल की बच्ची से रेप केस में इस सोशल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुकदमा: आरोप; एप के फीचर्स से आरोपी पहुंचा पीड़िता तक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वॉशिंगटन।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप इंक. पर अमेरिका के मिसौरी राज्य में एक गंभीर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म के फीचर्स का इस्तेमाल कर एक 25 वर्षीय युवक ने 12 साल की बच्ची से संपर्क किया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत के मुताबिक आरोपी गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने स्नैपचैट के क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए पीड़िता और उसी इलाके की अन्य नाबालिग लड़कियों तक पहुंच बनाई। आरोप है कि प्लेटफॉर्म ने आरोपी को एक सामान्य और भरोसेमंद यूजर की तरह पेश किया, जबकि नाबालिगों को यह चेतावनी नहीं दी गई कि वे किसी अजनबी से जुड़ रहे हैं।
डार्क वेब पर फीचर्स के दुरुपयोग का भी आरोप
मुकदमे में कहा गया है कि स्नैप के अधिकारियों को पहले से जानकारी थी कि डार्क वेब पर ऐसी सामग्री मौजूद है, जिसमें स्नैपचैट के फीचर्स का इस्तेमाल कर नाबालिगों को निशाना बनाने के तरीके बताए गए हैं। इसके बावजूद कंपनी ने पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए। एक सर्वे के अनुसार, पिछले वर्ष स्नैपचैट इस्तेमाल करने वाले करीब आधे नाबालिग यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर असुरक्षित कंटेंट या संदिग्ध संदेश मिलने की बात कही थी।
सोशल मीडिया कंपनियों पर हजारों मुकदमे
सिर्फ स्नैपचैट ही नहीं, बल्कि मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम), टिकटॉक और यूट्यूब जैसी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियां भी अमेरिका में कानूनी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। कैलिफोर्निया की अदालतों में सोशल मीडिया की लत और नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़े 3,300 से अधिक मुकदमे लंबित हैं।
भारत स्नैपचैट का सबसे बड़ा बाजार
भारत स्नैपचैट का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में इसके 25 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स हैं, जो कंपनी के वैश्विक यूजर बेस का लगभग 36% हैं। स्नैपचैट की पहुंच दुनिया के 25 से अधिक देशों में 13 से 24 वर्ष आयु वर्ग के करीब 90% युवाओं तक है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!