खबर
Top News

ये दौर महिलाओं का: चुनाव में देंगे 33 प्रतिशत आरक्षण; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महूगांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 फ़रवरी 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
ये दौर महिलाओं का

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल महू में कहा कि वर्तमान दौर महिलाओं का है। हमने तय किया है कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे।

मुख्यमंत्री ने 85 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और आने वाले वर्षों में इसका बड़ा असर दिखाई देगा।

उन्होंने महूगांव में 100 बिस्तरों के नए अस्पताल की घोषणा की। नगर परिषद को नगर पालिका का दर्जा देने का भी ऐलान किया। स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, मंत्री तुलसीराम सिलावट और सांसद कविता पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीएम की घोषणा का मतलब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस बयान के कई मायने हैं। 2029 में लोकसभा चुनाव यदि नए परिसीमन के आधार पर हुए तो नई सीमाओं के हिसाब से क्षेत्र तय होंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ रिपोर्ट लागू हुई तो नवंबर 2028 में मप्र सहित पांच राज्यों के चुनाव लोकसभा के साथ कराए जा सकते हैं।

1 मई से शुरू हो रही जनगणना के बाद यदि विधानसभा सीटों का परिसीमन होता है तो मप्र में यह प्रक्रिया चार से छह माह में पूरी हो जाएगी, क्योंकि अधिकांश डेटा डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध है और भौतिक कार्य भी काफी कम ही रहेगा।

विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव
उधर, विधानसभा सीटों की संख्या 230 से बढ़ाकर 280 करने का प्रस्ताव भी है जिस पर आने वाले विधानसभा चुनाव में अमल हो सकता है। ई-विधान सिस्टम को अपडेट करने से इसका संकेत मिलता है। पिछला परिसीमन 2007-08 में हुआ था। इंदौर-5, राऊ, गोविंदपुरा व हुजूर जैसी सीटों पर वोटर्स संख्या 3 लाख तक पहुंच चुकी है, जिन्हें विभाजित किया जा सकता है। एससी वर्ग की 35 आरक्षित सीटों का रोटेशन भी बदलेगा, जिससे नई सीटें आरक्षित होंगी और कुछ वर्तमान सीटें अनारक्षित हो सकती हैं।

विवि में टेंपल मैनेजमेंट का कोर्स भी
महू में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदिवासी अंचल के पारंपरिक भगोरिया पर्व को इस बार ‘राष्ट्र पर्व’ के रूप में मनाया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने 5 मार्च 2025 को भगोरिया को राजकीय उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इंदौर विमानतल पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर टेंपल मैनेजमेंट का अकादमिक कोर्स शुरू करेंगे।

विक्रम विश्वविद्यालय के माध्यम से कोर्स, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा संचालित होंगे, जिनमें मंदिरों की वित्तीय व्यवस्था, प्रशासन, सुरक्षा, धार्मिक अनुष्ठान, कला व ललित कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश में 13 नए लोक विकसित किए जा रहे हैं। एआई, डिजिटल तकनीक और हेल्थ टूरिज्म पर भी सरकार फोकस कर रही है।

औद्योगिक क्षेत्र को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे: यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल पीथमपुर इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव एवं पुस्तक विमोचन समारोह में कहा कि मालवा की भौगोलिक स्थिति उद्योगों के लिए बेहद उपयुक्त है। सरकार नए प्रोजेक्ट्स से परिवहन और आधारभूत संरचना को और मजबूत बना रही है। प्रदेश में उद्योगों को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का प्रयास चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उद्योगों का दायरा निरंतर विस्तारित किया जा रहा है, ताकि औद्योगिक विकास की अवधारणा केवल पीथमपुर तक सीमित न रहकर पूरे प्रदेश और देश में नए आयाम स्थापित करे। अंतरिक्ष जैसे उभरते क्षेत्र में भी संभावनाओं को साकार कर रहे हैं।

एमपीआईडीसी के माध्यम से इंडस्ट्रीयल बेल्ट के समग्र विकास के प्रयास प्रदेश को नई उपलब्धियां प्रदान करेंगे। यादव ने कहा कि डॉ. गौतम कोठारी ने साहित्य की साधना के माध्यम से पीथमपुर की 40 वर्षों की भावपूर्ण यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया है।

आज फार्मास्युटिकल से लेकर ऑटोमोबाइल तक हर क्षेत्र में पीथमपुर ने देश और प्रदेश में विशिष्ट स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी भवन की स्थापना की सराहना करते हुए कहा कि यह भवन वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता को नई मजबूती प्रदान कर रहा हैं ।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 6 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 6 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 6 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 7 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 7 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 7 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 7 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 7 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 7 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 7 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 8 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 8 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 8 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 8 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 8 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 8 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!