खबर
Top News

इस अभिनेता का चेक बाउंस का यह पहला मामला नहीं: इस शहर में पत्नी का भी है गिरफ्तारी वारंट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 फ़रवरी 2026, 3:22 pm
शेयर करें:
इस अभिनेता का चेक बाउंस का यह पहला मामला नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस के मामलों में आदतन अपराधी माने जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि यादव और उनकी पत्नी राधा यादव के खिलाफ इंदौर में तीन चेक बाउंस मामले दर्ज हैं। राजपाल यादव 12 दिन तक तिहाड़ जेल में थे, लेकिन 18 फरवरी को जमानत शर्तों पर बाहर आ गए। इस दौरान बॉलीवुड के कई साथी कलाकारों ने उनकी आर्थिक मदद भी की।

पुराने मामले भी सामने आए
इस मामले जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार, यह राजपाल यादव पर चेक बाउंस का पहला मामला नहीं है। पहले भी उनके खिलाफ पैसे न लौटाने की शिकायतें दर्ज हैं। इन मामलों में गंभीर आरोप हैं, और उनकी पत्नी राधा यादव भी आरोपी हैं।

इंदौर में अरेस्ट वारंट
इंदौर में राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ दो-दो अरेस्ट वारंट जारी हैं। ये सभी चेक बाउंस के मामले हैं। उनके द्वारा दिए गए दो पांच-पांच लाख रुपए और एक दस लाख रुपए के चेक बाउंस हो चुके हैं। जिला न्यायालय में इन तीन मामलों की सुनवाई चल रही है। अरेस्ट वारंट सुरिंदर सिंह द्वारा दायर याचिकाओं के आधार पर न्यायाधीश हर्षवर्धन रावत की अदालत ने 23 दिसंबर को जारी किए थे।

सिंगर बनाने का लालच देकर धोखाधड़ी का आरोप
याचिकाकर्ता सुरिंदर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि राजपाल यादव ने उनके बेटे को सिंगर बनाने का लालच दिया और इसके लिए लाखों रुपए प्राप्त किए। सुरिंदर सिंह का कहना है कि यादव ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और उन्होंने 420 की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग की है।

वकील का पक्ष
राजपाल यादव के वकील संजय चौहान ने बताया कि तीनों चेक बाउंस मामलों में यादव ने कुल 68 लाख रुपए याचिकाकर्ता को लौटा दिए हैं। अभी 20-25 लाख रुपए बाकी हैं, जो जल्द ही चुकाए जाएंगे। वकील का दावा है कि सभी लेन-देन नकद किए गए हैं और मामले में दबाव बनाया जा रहा है।

तिहाड़ जेल का मामला
राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए व्यापारी माधव गोपाल अग्रवाल से 2012 में 9 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। यह राशि न लौटाने पर दिए गए चेक बाउंस हो गए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने यादव को सरेंडर करने का आदेश दिया, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया। बॉलीवुड और प्रशंसकों की मदद से 1.5 करोड़ रुपए जमा कराने पर उन्हें जमानत मिली। 18 फरवरी को यादव 12 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आए और उन्होंने सभी का धन्यवाद अदा किया।

संबंधित समाचार

होटल में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत
Top News

होटल में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत:पाइप कारोबारी का मोबाइल बंद; पति बोला- 8 दिन बाद बताऊंगा उसके बारे में

5 minutes ago
शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई
Top News

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई:नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित

30 minutes ago
एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग
Top News

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग:गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर

41 minutes ago
शराब पर डिस्काउंट बंद
Top News

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

44 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

about 1 hour ago
4 साल का रिश्ता
Top News

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

about 1 hour ago
टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

about 1 hour ago
33 साल का घोटाला
Top News

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

about 2 hours ago
हठीले हनुमानजी
Top News

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

about 2 hours ago
मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस
Top News

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

about 2 hours ago
क्या ‘सागर’ है एक साजिश!
Top News

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया
Top News

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

about 2 hours ago
रास्ता साफ
Top News

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

about 3 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!