ऐसे सामने आई इस सितारा क्रिकेटर की प्रेम कहानी: कितने सालों तक डेटिंग; अब रिश्ता शादी की दहलीज पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, औरंगाबाद।
“मैं मरने से पहले बहू का चेहरा देखना चाहता हूं…”जब टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने यह बात कही, तब पहली बार ईशान ने अपने रिश्ते को लेकर परिवार से खुलकर बातचीत की। करीब छह साल की दोस्ती और डेटिंग के बाद अब यह रिश्ता शादी की दहलीज पर है। ईशान के दादा ने उनकी लव स्टोरी और शादी की योजनाओं को लेकर कई अहम बातें साझा कीं।
2019 से शुरू हुई चर्चा
दादा के मुताबिक, ईशान और जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया पिछले कई सालों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान अदिति को कई मैचों में स्टैंड्स में देखा गया था। वहीं से दोनों के रिश्ते की चर्चाएं शुरू हुईं। परिवार ने कई बार ईशान से इस बारे में पूछने की कोशिश की, लेकिन वह बात टाल देते थे। बाद में सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने लगे, जिससे रिश्ते के गंभीर होने का संकेत मिला।
दादा की शर्त पर खुला राज
करीब एक साल पहले ईशान ने अपने दादा को फोन किया। हालचाल पूछने के दौरान दादा ने भावुक होकर कहा कि वह अपने पोते की शादी देखना चाहते हैं। इसी बातचीत में ईशान ने पहली बार अदिति के बारे में खुलकर बताया और कहा कि वह 2026-27 तक शादी करने की योजना बना रहे हैं। दादा के अनुसार, ईशान ने साफ कहा कि वह परिवार की मर्जी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएंगे और सब कुछ खुले तौर पर करना चाहते हैं।
इंटरकास्ट मैरिज से ऐतराज नहीं
परिवार ने इस रिश्ते पर सहमति जता दी है। दादा ने कहा कि अदिति अलग जाति से हैं, लेकिन इससे परिवार को कोई आपत्ति नहीं है। उनका मानना है कि बच्चों की खुशी और समझदारी जाति से ज्यादा महत्वपूर्ण है।उन्होंने बताया कि संभव है शादी जयपुर में हो, जबकि पटना या गांव में रिसेप्शन रखा जा सकता है। मजाक में ईशान ने कहा था कि उनकी बारात फ्लाइट से जाएगी।
अदिति हुंडिया कौन हैं?
जयपुर की रहने वाली अदिति पेशे से मॉडल हैं। वह 2018 में मिस दीवा का खिताब जीत चुकी हैं और फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में उन्होंने नेशनल स्तर पर पहचान बनाई है और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।
परिवार को रिश्ते का अंदाजा कब हुआ?
दादा के अनुसार, अदिति कई मौकों पर ईशान के मैच देखने पहुंचीं। पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे के दौरान ईशान के जन्मदिन पर उनका अचानक वहां पहुंचना भी चर्चा में रहा। इन घटनाओं से परिवार को एहसास हुआ कि दोनों का रिश्ता गंभीर है। करीब छह साल की दोस्ती अब शादी की दिशा में बढ़ रही है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन परिवार के संकेत साफ हैं—जल्द ही ईशान किशन की बारात उड़ान भर सकती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!