इस हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध हालात में मौत: परिजनों ने पुलिस पर क्या आरोप लगाया; दबिश के दौरान कहां मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मंदसौर जिले के सुरजनी गांव में बुधवार देर रात कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और ड्रग तस्कर वाहिद उर्फ भय्यू लाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भय्यू लाला की तलाश मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की पुलिस कर रही थी। उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि भय्यू लाला अपने घर आया हुआ है। इसके बाद सीतामऊ पुलिस ने गांव में दबिश दी। दावा किया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए वह घर में रखे बॉक्स वाले बेड (दीवान) में छिप गया, जहां ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप– पुलिस ने पीट-पीटकर मारा
परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस घर में घुसी और भय्यू लाला के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हुई। परिजनों के मुताबिक शव के नाक और कान से खून बह रहा था, जो संदेह पैदा करता है। परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने साथ ले गई, ताकि कथित मारपीट की रिकॉर्डिंग सामने न आ सके।
धरने पर बैठे परिजन, पोस्टमॉर्टम को लेकर विवाद
घटना के बाद परिजन सीतामऊ के लदुना चौराहे पर धरने पर बैठ गए और पोस्टमॉर्टम मंदसौर में कराने की मांग की। प्रशासन चाहता था कि पोस्टमॉर्टम सीतामऊ में ही हो। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट और बिसरा जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
एसपी बोले– सोशल मीडिया से मिली जानकारी
मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने कहा कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। शुरुआती तौर पर दम घुटने से मौत की आशंका है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा था नाम
भय्यू लाला पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, डकैती और बलवा समेत 19 गंभीर मामले दर्ज थे। हाल ही में मुंबई में 23 ग्राम एमडी ड्रग्स की बरामदगी के बाद उसकी कड़ी मंदसौर से जुड़ी थी।
पुलिस की टीम सुरजनी गांव पहुंची थी
13 जनवरी को मुंबई और ठाणे पुलिस की टीम सुरजनी गांव पहुंची थी, लेकिन वह फरार हो गया था। बाद में जावरा क्षेत्र से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और 10 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई। उसके खिलाफ जोधपुर, कोटा और नीमच में भी मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
पत्नी का आरोप– पुलिस ने घर में घुसकर मारा
मृतक की पत्नी रुखसाना ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी घर में घुसे, सीसीटीवी का डीवीआर निकाला और भय्यू को कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया। उनके अनुसार, 2 से 3 घंटे तक पुलिसकर्मी घर में रहे।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत दम घुटने से हुई या किसी अन्य कारण से। गांव में हालात को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!