खबर
Top News

विमान हादसे में हुई थी इस उपमुख्यमंत्री की मौत: बेटे के बाद अब भतीजे ने उठाए सवाल; बोले-बड़ी साजिश की आशंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 फ़रवरी 2026, 4:13 pm
शेयर करें:
विमान हादसे में हुई थी इस उपमुख्यमंत्री की मौत

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अजित पवार के विमान हादसे को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने स्क्रीन पर कुछ डेटा और तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि यह हादसा सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि संभावित साजिश भी हो सकता है।

अजित पवार के भतीजे रोहित पवार के मुताबिक, दुर्घटना के समय केवल एक नहीं बल्कि कई धमाके हुए थे। उनका दावा है कि विमान के सामान रखने वाले हिस्से में अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग तेजी से भड़की। उन्होंने पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की।

राजनीतिक या व्यावसायिक साजिश?
रोहित पवार ने कहा कि यदि साजिश की बात सामने आती है तो वह राजनीतिक या व्यावसायिक, किसी भी रूप में हो सकती है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसके पीछे किस प्रकार की भूमिका रही, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह विमान वीएसआर कंपनी का बताया गया था।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लिखा पत्र
रोहित पवार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस पूरे मामले को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक जांच पूरी न हो, उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि जिस वीएसआर कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसके तेलुगु देशम पार्टी से संबंधों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

रोहित ने यह भी कहा कि उद्योग और राजनीति से जुड़े प्रभावशाली लोगों की भूमिका की आशंका के चलते जांच प्रभावित हो सकती है, इसलिए किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी, जरूरत पड़े तो अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए।

ब्लैक बॉक्स और डीजीसीए पर सवाल
रोहित पवार ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि संबंधित विमान में सीवीआर की रिकॉर्डिंग क्षमता केवल 30 मिनट की थी, जबकि डीजीसीए के नियमों के अनुसार दो घंटे की रिकॉर्डिंग अनिवार्य है।

उन्होंने पूछा कि यदि नियम दो घंटे का है तो केवल 30 मिनट रिकॉर्ड करने वाले उपकरण के साथ विमान का पंजीकरण कैसे हुआ? उनका यह भी दावा है कि दुर्घटना से पहले के अंतिम 30 मिनटों की रिकॉर्डिंग ही सबसे अहम होती है, लेकिन सीवीआर के क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है, जिस पर उन्हें संदेह है।

रोहित ने कहा कि वीएसआर कंपनी के खिलाफ पहले से ही मेंटेनेंस और मैकेनिकल गड़बड़ियों की शिकायतें रही हैं, इसलिए इस पहलू की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

जय पवार ने भी उठाए थे सवाल
इससे पहले अजित पवार के बेटे जय पवार ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हादसे को लेकर शंका जताई थी। उन्होंने लिखा था कि वीएसआर वेंचर्स के विमानों के संचालन पर रोक लगनी चाहिए और ब्लैक बॉक्स की स्थिति पर स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए।

जय पवार ने यह भी कहा था कि महाराष्ट्र के लोगों को इस दुखद हादसे का पूरा और पारदर्शी सच जानने का अधिकार है। उन्होंने अपने संदेश में भावुक शब्दों में पिता को याद करते हुए लिखा – “मिस यू डैड।” पूरा मामला फिलहाल जांच के दायरे में है और विभिन्न एजेंसियां दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

16 minutes ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

26 minutes ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

36 minutes ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

43 minutes ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 1 hour ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 1 hour ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 1 hour ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 1 hour ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 1 hour ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 1 hour ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 2 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 2 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 2 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 2 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 3 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!