इस बड़े कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दी; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
एक बड़े कारोबारी को अंतरराष्ट्रीय अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।
फिरौती की मांग
धमकी वॉइस मैसेज के जरिए दी गई, जिसमें दो दिन के भीतर 10 करोड़ रुपए की फिरौती देने की मांग की गई है। रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है।
अंकित अग्रवाल को मिली धमकी
जानकारी के मुताबिक, यह धमकी शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी अंकित अग्रवाल को मिली है। कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए पहले व्यापारी की संपत्ति और परिवार से जुड़ी जानकारियों का जिक्र किया, जिसके बाद धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजा गया।
दर्ज कराई शिकायत
मैसेज में कहा गया कि समय रहते पैसे नहीं दिए गए तो जान से मार दिया जाएगा। अंकित अग्रवाल प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ ट्रैक्टर शोरूम और पेट्रोल पंप के मालिक हैं। धमकी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई और वॉइस मैसेज को साक्ष्य के रूप में सौंपा।
सायबर सेल जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की सायबर सेल जांच में जुट गई है। वॉइस मैसेज के सोर्स, कॉल की लोकेशन और तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व द्वारा गैंग के नाम का दुरुपयोग कर धमकी दी गई हो। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और व्यापारी की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!