होली पर हुड़दंग नहीं चलेगा: पुलिस ने दी सख्त हिदायत; हेलमेट नहीं तो चालान तय, 1794 वाहन चालकों पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली और रंगपंचमी को लेकर लसूड़िया पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के मद्देनजर महालक्ष्मी नगर स्थित जस गार्डन में जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों और आयोजकों के साथ जनसंवाद बैठक आयोजित की गई। इसमें शांति, कानून-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक संवाद में रहवासी संघ, व्यापारी एसोसिएशन, नगर सुरक्षा समिति, शांति समिति, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, होलिका दहन और रंगपंचमी के आयोजक शामिल हुए। एडीसीपी अमरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अवैध गतिविधि या कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं से विशेष अपील की गई कि नशे से दूर रहें और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।
पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने और सहयोगात्मक वातावरण में त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयास से ही होली और रंगपंचमी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकेगी। जनसंवाद के दौरान बैठक में एसीपी विजयनगर पराग सैनी, टीआई लसूड़िया तारेश सोनी और थाना स्टाफ मौजूद थे।
शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती और जागरूकता का दोहरा अभियान तेज कर दिया है। 26 फरवरी को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 1794 चालकों पर कार्रवाई की गई। डीसीपी यातायात राजेश त्रिपाठी के मुताबिक कल ट्रैफिक पुलिस की टीमें पलासिया, विजय नगर, महूनाका, चाणक्यपुरी और भंवरकुआं जैसे प्रमुख चौराहों पर तैनात रहीं।
यहां नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई, साथ ही लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को समझाया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा कवच है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट से होने वाली मौतों को रोकना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, इसलिए कार्रवाई के साथ-साथ लगातार अनाउंसमेंट कर नागरिकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करें, क्योंकि सड़क पर सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!