आज पटवारी-सिंघार भागीरथपुरा में हंगामे की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज दोपहर भागीरथपुरा पहुंचेंगे। दो दिन पूर्व पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा व अन्य के सामने हुए हंगामे की तरह आज भी हंगामे की आशंका है। हालांकि इस दौरे के लिए पुलिस-प्रशासन ने समुचित व्यवस्था की है।
शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि आज सुबह 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मृत लोगों के परिजनों से मिलने जाएंगे। वे चौकसे धर्मशाला में उनसे मुलाकात करेंगे।
इस दौरान हंगामे की आशंका है क्योंकि दो दिन पूर्व पटवारी द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच समिति के सदस्य जब यहां पहुंचे थे तब भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया था और उन्हें दौरा छोड़कर वापस लौटने पर विवश कर दिया था। इस दौरान किसी ने पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा पर चप्पल और चूड़ियां भी फेंकी थी।
भाजपा ने कहा था कि ये विरोध रहवासियों ने किया था और उनका कहना था कि इतने दिनों तक आप कहां थे? अब क्यों आए हो? बाद में पुलिस ने उनके समेत 45 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया था। बहरहाल, कुछ ऐसा ही हंगामा आज होने की उम्मीद है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मौजूदगी के कारण पुलिस और प्रशासन ने समुचित व्यवस्था की है।
दिग्विजयसिंह की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
इंदौर में छोटे-छोटे मामलों में विरोध करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद दिग्विजयसिंह की भागीरथपुरा कांड में चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। सिंह सीतलामाता बाजार में विधायक पुत्र एकलव्यसिंह गौड़ द्वारा दुकानदारों से मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने के आव्हान के बाद खुद वहां पहुंच गए थे, लेकिन अभी तक भागीरथपुरा नहीं पहुंचे।
बाद में सरदार पटेल की जयंती पर वे इंदौर में होने के बावजूद प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए नहीं जा सके थे क्योंकि शहर कांग्रेस ने उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा था। क्या अब भी दिग्विजयसिंह शहर कांग्रेस के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं? ये सवाल इंदौर में पूछा जा रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!