संदिग्ध हालत में युवक की जान गई: परिजनों ने किस पर जताया शक; पहले ही मायके क्यों चली गई पत्नी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ क्षेत्र में मिले एक युवक के शव की पहचान होने के बाद रविवार को उसके परिजन उत्तर प्रदेश से इंदौर पहुंचे। मृतक के पिता और बहन ने युवक की पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत के बाद पत्नी शव लिए बिना ही अपने मायके चली गई।
कथित रूप से आत्महत्या
राऊ पुलिस के मुताबिक, एमराल्ड स्कूल के पीछे 5 फरवरी की देर रात एक युवक ने कथित रूप से आत्महत्या की थी। शव को जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी पहचान प्रवीण काछी, पिता राजकुमार काछी, के रूप में हुई। प्रवीण राऊ स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री में काम करता था और मूल रूप से इटावा, उत्तर प्रदेश का निवासी था।
पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
शव की पहचान होने के बाद प्रवीण के परिजन रविवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने उसकी पत्नी अवनी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक के पिता राजकुमार काछी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद अवनी ने इंदौर में रह रहे अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर प्रवीण के साथ मारपीट की थी। इसी के बाद वह घर से चला गया था।
पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पुलिस के अनुसार, उसी रात अवनी थाने पहुंची थी और उसने पति प्रवीण के लापता होने की सूचना दी थी। इस दौरान पुलिस ने एक दुर्घटना की जानकारी देते हुए शव की पहचान की प्रक्रिया शुरू की थी।
पोस्टमार्टम के समय नहीं पहुंची पत्नी
रविवार को पुलिस ने प्रवीण के शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन उसकी पत्नी अवनी मौके पर मौजूद नहीं थी। पुलिस का कहना है कि प्रवीण के पिता और बहन के इंदौर पहुंचने से पहले ही अवनी अपने मायके उत्तर प्रदेश चली गई थी। इधर, मृतक के परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!