खबर
Top News

पीली गैंग वालों ने अब पानी बताशे वाले का सामान फेंका: दुकानदार से हर माह पैसे मांगने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 फ़रवरी 2026, 1:38 pm
शेयर करें:
पीली गैंग वालों ने अब पानी बताशे वाले का सामान फेंका

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़कों और फुटपाथों को यातायात के लिए खाली कराने के नाम पर निगम की पीली गैंग ने एक बार फिर गुंडागर्दी शुरू कर दी है। एबी रोड छोटी खजरानी मस्जिद के पास फुटपाथ पर पानी बताशे की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार का सामान फेंककर उसकी डलिया उठा ले गए।

अफसर तो मनमानी कर ही रहे हैं, कर्मचारी भी अब खुलकर करने लगे हैं। इससे निगम की कार्यप्रणाली को लोग कोस रहे हैं। निगम का रिमूवल अमला जर्जर व खतरनाक मकान हटाने में कोताही बरतता है, जबकि उनकी पीली गैंग सड़क व फुटपाथ खाली कराने के नाम पर जमकर उगाही कर दुकानदारों का सामान फेंककर सामान जब्त कर रही है। वहीं दुकानदार द्वारा पीली गैंग वालों पर जबरिया पैसे मांगने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

दूसरी दुकानें लगी रहेंगी, तुम्हारी नहीं: निगम की पीली गैंग की कार्रवाई एक बार फिर सुर्खियों में है। ऐसा एक मामला एबी रोड छोटी खजरानी मस्जिद के पास का है। क्षेत्र जोन 9 के अधीन है। यहां निगम की पीली गैंग गाहेबगाहे घूमती है। सड़क किनारे प्रमोद बघेल पानी बताशे की दुकान लगाता है।

रविवार होने से उसने शाम के समय डलिया पर पानी बताशे रख दुकान लगाई तभी निगम की पीली गैंग पहुंच गई और सामान फेंककर उसकी डलिया उठा ले गए। दुकानदार ने गुहार लगाई साहब दुकान हटा लेता हूं, लेकिन पीली गैंग वालों ने उसकी एक न सुनी।

मौके पर दुकानदार ने पीलीगैंग वालों को बताया कि उसकी दुकान के आसपास और भी कई दुकानें लगी हैं उन्हें भी हटाओ तो पीली गैंग वालों ने उसकी बात को नकारते हुए कहा कि वह लगी रहेगी तुम्हारी दुकान नहीं लगेगी। इस तरह गरीब की दुकान उजाडक़र पीलीगैग वाले रवाना हो गए।

पीली गैंग पर आरोप
प्रमोद बघेल बताते हैं काम नहीं मिला तो पानी बताशे की दुकान लगाना शुरू किया। इससे उनके परिवार का पालन होता है। पहले पीली गैंग वाले हर महीने पैसे लेते थे। जब तक देता रहा कोई परेशानी नहीं हुई। धंधा कम होने पर कहा पैसे अभी नहीं है तो दुकान का सामान फेंक गए और डलिया उठाकर ले गए।

शहर में एक बार फिर पीली गैंग की गुंडागर्दी दिखने लगी है। इसके चलते ही राजवाड़ा, परदेशीपुरा, पाटनीपुरा, आस्था टॉकीज, महारानी रोड पर निगम की पीली गैंग की कार्रवाई से व्यापारी परेशान हैं। पीली गैंग की गुंडागर्दी का आलम यह है सड़क और फुटपाथ खाली कराने के नाम पर जमकर कार्रवाई की जा रही है। सामान जब्त किया जा रहा है। इससे बड़े दुकानदारों में भी भय का माहौल बन गया है। कभी भी पीली गैंग वाले आकर दुकान के बाहर रखा सामान उठाकर चल देते हैं।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

3 minutes ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

19 minutes ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

35 minutes ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 1 hour ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 1 hour ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 2 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 2 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 2 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 2 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 2 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 2 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 2 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 2 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 2 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 2 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!