खबर
Top News

योग से निरोग होती दुनिया भारत की योग विधा से सकल विश्व जुड़ा, गौरव का पल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ही नहीं; दुनियाभर में हुए भव्य आयोजन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जून 2026, 12:14 pm
शेयर करें:
योग से निरोग होती दुनिया भारत की योग विधा से सकल विश्व जुड़ा, गौरव का पल

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अगर बीते कुछ वर्षों की बात करें तो योग अलग-अलग महाद्वीपों में लोगों को जोड़ने वाला एक पर्व बन चुका है।

यह खास दिन कुछ देशों तक सीमित न होकर अब एक वैश्विक समारोह की पहचान बना चुका है। आलम यह है कि 2014 में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बढ़ावा मिलने और इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से 21 जून की तारीख को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के बाद से ही दुनियाभर में योग की लोकप्रियता जबरदस्त तेजी से बढ़ी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व किया। इस वर्ष के योग दिवस का मुख्य विषय ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ था।

यह पहली बार था जब इस तरह का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया। इस वर्ष देश-विदेश में लगभग 2,500 स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अं तरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर योग दिवस का जश्न देखने को मिला। पीएम मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर हजारों लोगों संग न केवल योग किया, बल्कि प्रतिभागियों को सही योगासन करने में मार्गदर्शन दिया।

सफेद टी-शर्ट और सफेद पेंट पहने प्रधानमंत्री वहां मौजूद आम लोगों को योग का अभ्यास कराते दिखे। प्रधानमंत्री यहां एक योग इंस्ट्रक्टर की भूमिका में दिखे। कतारों में घूम-घूमकर लोगों को समझाते रहे।

हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ किया योगासन किया। 40 मिनट के इस सेशन के दौरान पीएम लोगों के बीच घूमते हुए नजर आए। वे योग के नियमों का पालन होते हुए ध्यान से देख रहे थे और यह पक्का कर रहे थे कि उन्हें सही तरीके से किया जा रहा है या नहीं। कई मौकों पर उन्होंने लोगों को उनके योगासन या मुद्रा को सही करने में मदद भी की।

यह कार्यक्रम 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था। यह ऐसी जगह हुआ जहां एक तरफ भारतीय सेना का ईस्टर्न कमांड था और दूसरी तरफ मैदान। ये योग अभ्यास एक बड़े योग प्रदर्शन का हिस्सा थे, जिनमें बुजुर्गों और छात्रों समेत हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया।

योग के इस जश्न मंम गवर्नर आरएन रवि, पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल और दीपक बर्मन समेत कई मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2014 में इसका ऐलान किया था।

दुनिया में 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। यह साल का सबसे लंबा दिन होने के कारण प्रकृति और स्वास्थ्य के संदेश से मेल खाता है। पीएम मोदी की ओर से भारत के इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में जबरदस्त समर्थन मिला। मात्र 75 दिनों के भीतर दुनिया के 193 में से 177 देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाते हैं
21 जून को चुनने के पीछे गहरी खगोलीय और सांस्कृतिक वजहें हैं। 21 जून सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य की ऊर्जा पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक रहती है। योग भी मनुष्य को दीर्घायु, तेज और सकारात्मक ऊर्जा देता है। प्रकृति और योग के संतुलन से इस दिन को चुना गया।

इस दिन के बाद सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन होता है। सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों और साधना की शुरुआत के लिए सबसे उत्तम होता है। इसी अवधि में आदिगुरु शिव ने सप्तर्षियों को योग का पहला उपदेश दिया था।

पूरी दुनिया में बजा योग का डंका
संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में किसी भी दिवस के प्रस्ताव को मिला यह अब तक का सबसे बड़ा समर्थन था। बिना किसी वोटिंग के इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया।

देश में मुख्य आयोजन दिल्ली के राजपथ पर हुआ, जहां लगभग 36 हजार लोगों ने एक साथ योग किया। इसमें 84 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस आयोजन ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे।

प्रधानमंत्री बने सबसे बड़े ‘योगी’, पश्चिम बंगाल की सरजमीं से दुनिया को दिया योग का संदेश

रूस, अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, इटली, जर्मनी, जापान से लेकर अरब देशों में भी बिछी योग की जाजम

देश के सभी राज्यों में हुए योग के आयोजन, रक्षा, गृह, विदेश मंत्री सहित तमाम केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री हुए शामिल

कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बना योग दिवस, पीएम मोदी बने योग इंस्ट्रक्टर

इंदौर में भी गोपुर चौराहे पर हजारों लोगों ने ‘योग मित्र’ के साथ किया योग, महापौर की अगुआई में मना योग दिवस

योग मानवीय भावनाओं की अभिव्यक्ति-प्रधानमंत्री
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह प्राचीन अभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सेहत और सक्रिय रूप से उम्र बढ़ने (एक्टिव एजिंग) को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है। योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह किसी खास उम्र के लोगों तक सीमित नहीं है। यह मानवीय भावना की अभिव्यक्ति है।

संबंधित समाचार

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित
Top News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित:शहर में 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; संगठन ने जारी की सूची

about 2 hours ago
तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल
Top News

तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल:दो दिन रैकी; खरीदीं तीन पिस्तौल और फिर तीन मौतें

about 3 hours ago
स्कूल निरीक्षण पर बवाल
Top News

स्कूल निरीक्षण पर बवाल:सीजेपी प्रवक्ता से मारपीट; अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

about 3 hours ago
पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र
Top News

पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र:चेकिंग में हथियार मिला; युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

about 3 hours ago
पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला
Indore

पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला:15 आवास सीलकर नगर निगम ने जब्त किया सामान

about 4 hours ago
साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं
Top News

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं:साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा

about 4 hours ago
फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई
Top News

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

about 4 hours ago
रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़
Top News

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

about 4 hours ago
मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस
Top News

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

about 5 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

about 5 hours ago
छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज
Top News

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा
Top News

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

about 6 hours ago
जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और
Top News

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

about 6 hours ago
फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल
Indore

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

about 6 hours ago
‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’
Top News

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

about 7 hours ago
साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी
Top News

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

about 7 hours ago
नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी
Top News

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

about 7 hours ago
पटवारी के बयान से गरमाई सियासत
Top News

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

about 8 hours ago
स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं
Top News

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

about 8 hours ago
आयशर ने बाइक सवार को रौंदा
Top News

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!