फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल: हार के बाद विजेता टीम पर हमला; लाठी-डंडों और पत्थरों से तीन खिलाड़ी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
शहर के दशहरा मैदान में पुलिस प्रशासन के 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' के तहत आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद हिंसा भड़क गई। हार से नाराज टीम के समर्थकों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों पर लाठी-डंडों, पत्थरों और घूंसों से हमला कर दिया। इस घटना में तीन खिलाड़ी घायल हो गए। मामले की शिकायत कैंट थाने में दर्ज कराई गई है।
आखिरी मिनटों में गोल, फिर भड़क गया विवाद
बुधवार शाम एनएफए और अहीर स्पोर्ट्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। मैच समाप्त होने से करीब पांच मिनट पहले एनएफए के खिलाड़ी रौनक सैनी ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच खत्म होते ही हार से नाराज कुछ समर्थकों और खिलाड़ियों ने कथित तौर पर रौनक सैनी पर हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे खिलाड़ियों को भी नहीं छोड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों, पत्थरों और घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे खिलाड़ी आफताब और भरत के साथ भी मारपीट की गई। घटना में आफताब को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुल तीन खिलाड़ी घायल हुए हैं।
कार्रवाई नहीं हुई तो फाइनल का बहिष्कार
घटना के बाद एनएफए के वर्किंग सेक्रेटरी मयंक सैनी और अन्य खिलाड़ी कैंट थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मयंक सैनी ने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो उनकी टीम गुरुवार को होने वाले फाइनल मुकाबले का बहिष्कार करेगी।
पुलिस ने शुरू की जांच
कैंट थाना पुलिस के अनुसार, हार-जीत को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि गुरुवार को होने वाले फाइनल मैच के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!