इस नदी का जलस्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर: पैदल पार कर रहे लोग; जलापूर्ति और बिजली उत्पादन पर भी असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
संस्कारधानी जबलपुर के प्रसिद्ध ग्वारीघाट पर इन दिनों नर्मदा नदी का जलस्तर कई वर्षों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। स्थिति ऐसी बन गई है कि नदी के कुछ हिस्सों में लोग पैदल ही एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंच रहे हैं। जलस्तर में आई इस गिरावट ने श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और नागरिकों की चिंता भी बढ़ा दी है।
सिद्ध घाट पर सबसे कम जलस्तर
ग्वारीघाट स्थित सिद्ध घाट पर नर्मदा का जलस्तर सबसे अधिक घटा हुआ दिखाई दे रहा है। नदी का बहाव काफी धीमा हो गया है और कई स्थानों पर नदी का तल स्पष्ट नजर आने लगा है। श्रद्धालु सूखी जमीन व उभरी चट्टानों से होकर दूसरी ओर स्थित गुरुद्वारे तक पैदल पहुंच रहे हैं।
स्नान करने में हो रही परेशानी
कम जलस्तर के कारण नर्मदा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नदी के बीच तक जाने के बाद भी पानी कमर तक ही पहुंच रहा है।
इसके चलते लोगों को चट्टानों और उबड़-खाबड़ रास्तों के बीच स्नान करना पड़ रहा है। जलस्तर घटने से नदी के भीतर कीचड़ और दलदली क्षेत्र (चोई) भी बाहर आ गए हैं, जिससे फिसलने और फंसने का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
स्थानीय निवासी कृष्णा चौधरी ने बताया कि वे बचपन से ग्वारीघाट आते रहे हैं, लेकिन पहली बार नर्मदा को इस स्तर तक सिकुड़ते देखा है। उन्होंने नदी को पैदल पार कर जलस्तर में आई कमी को भी दिखाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार घटता जलस्तर आने वाले समय में गंभीर चुनौती बन सकता है और इसके कारण धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ दैनिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है।
जलस्तर में आ सकती है और गिरावट
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, नर्मदा के जलस्तर में कमी का असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। साथ ही नदी पर आधारित जलविद्युत उत्पादन भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मानसून के दौरान पर्याप्त वर्षा नहीं हुई, तो जलस्तर में और गिरावट आ सकती है, जिससे पेयजल, सिंचाई और विद्युत उत्पादन जैसी व्यवस्थाओं पर व्यापक असर पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!