नशे के खिलाफ जंग जारी: युवाओं ने दिखाई एकजुटता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता युवाओं ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब भारत नशे के नहीं, बल्कि संस्कार, संकल्प और स्वस्थ जीवनशैली के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
नशे के खिलाफ आयोजित यूथ वॉक मैराथन में हजारों युवाओं की सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि जागरूक युवा ही सशक्त, संस्कारी और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं।
नशे के खिलाफ यूथ वॉक मैराथन का आयोजन नेहरू स्टेडियम से किया गया। लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस वॉक में देशभर से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
आयोजक रुद्राक्ष गोलू शुक्ला ने बताया कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक करने और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से इस यूथ वॉक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में करीब 30 हजार युवाओं का पंजीकरण हुआ, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का एक मंच पर एकत्र होना ऐतिहासिक है और इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से यह आयोजन हर वर्ष किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को नशा विरोधी मुहिम से जोड़ा जा सके।
यूथ वॉक में दिखा संस्कार और आध्यात्मिक भारत का दर्शन
यूथ वॉक के दौरान मंच से युवाओं को संस्कार, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से भी जोड़ा गया। रुद्राक्ष शुक्ला ने कहा कि यह अभियान केवल नशे के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने का प्रयास है।
उन्होंने बताया कि इस मुहिम में कन्याकुमारी से क्षीरभावनी, गोटेश्वर से कामाख्या, जगन्नाथ से केदारनाथ, सोमनाथ से काशी विश्वनाथ, सम्मेद शिखर से श्रवण बेलगोला, बोधगया से सारनाथ, अमृतसर साहिब से पटना साहिब, आगम से अजमेर तथा लक्षद्वीप से लेह-लद्दाख तक पूरा भारत नशे के खिलाफ एकजुट होकर जुड़ा है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!