लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म: इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन अहम है। लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त रविवार, 13 सितंबर को पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपए भेजेंगे।
इतनी राशि ट्रांसफर की जाएगी
सरकार के मुताबिक इस किस्त के लिए 1,835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। किस्त जारी होने के बाद पात्र महिलाओं के खातों में राशि पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
आगर मालवा से होगा राशि ट्रांसफर
महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी करेंगे।
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करीब 254.09 लाख रुपए की लागत वाले 50 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
खाते में पैसे आए या नहीं, ऐसे करें चेक
किस्त जारी होने के बाद महिलाएं घर बैठे अपने भुगतान की स्थिति ऑनलाइन देख सकती हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें—
1. सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2. होम पेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. नए पेज पर अपना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करें और कैप्चा भरें।
4. इसके बाद ‘ओटीपी भेजें’ विकल्प पर क्लिक करें। मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
5. OTP सत्यापित होने के बाद स्क्रीन पर योजना के तहत अब तक मिली किस्तों और मौजूदा भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।
किस्त नहीं आए तो इन बातों की करें जांच
अगर पात्र महिला के खाते में किस्त की राशि नहीं पहुंचती है तो सबसे पहले बैंक खाते की स्थिति, आधार लिंकिंग और DBT की स्थिति की जांच करना जरूरी है। साथ ही योजना के पोर्टल पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति भी देखी जा सकती है।
संबंधित समाचार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!