कथावाचक का डिवाइन कॉन्सर्ट अधर में: पांच शहरों में होना था आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रसिद्ध कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का बहुप्रतीक्षित ‘डिवाइन कॉन्सर्ट’ फिलहाल नहीं हो पाएगा। पहली बार कथा और भजन को कॉन्सर्ट फॉर्मेट में पेश करने की यह पहल दर्शकों से अपेक्षित समर्थन नहीं जुटा सकी, जिसके चलते आयोजकों ने शो को टालने का फैसला लिया है।
दर्शकों में असमंजस देखने को मिला
सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम की उच्च टिकट कीमत और पूरी तरह कमर्शियल मॉडल इसकी सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई। खासतौर पर व्यक्तिगत मुलाकात के लिए अलग से रखी गई महंगी टिकट को लेकर दर्शकों में असमंजस देखने को मिला।
पांच शहरों में होना था आयोजन
‘डिवाइन कॉन्सर्ट’ के तहत जया किशोरी को देश के पांच बड़े शहरों में प्रस्तुति देनी थी। इसकी शुरुआत 21 फरवरी को इंदौर से होनी थी। इसके बाद जयपुर, लखनऊ, हैदराबाद और अहमदाबाद में कार्यक्रम प्रस्तावित थे। अब सभी शहरों के लिए टिकट बुकिंग रोक दी गई है और नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।
कथा से कॉन्सर्ट तक का प्रयोग
अब तक धार्मिक कथाएं प्रायः निःशुल्क या बहुत कम शुल्क पर होती रही हैं। ऐसे में जया किशोरी का यह प्रयोग भारतीय आध्यात्मिक मंच पर एक नया और प्रयोगात्मक कदम माना जा रहा था। कार्यक्रम को आधुनिक कॉन्सर्ट की तरह डिज़ाइन किया गया था, जिसमें भजन, कथा और आध्यात्मिक संवाद शामिल थे।
टिकट कीमतों ने खींचा ध्यान
टिकट की कीमतें 1099 रुपए से शुरू होकर 16,499 रुपए तक रखी गई थीं।
सामान्य जोन: 1099 रुपए
मिड जोन: 1799 रुपए
प्रीमियम जोन: 2199 रुपए
व्यक्तिगत मुलाकात सहित टिकट: 16,499 रुपए, यानी जया किशोरी से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए करीब 14,000 रुपए अतिरिक्त चुकाने होते थे।
दर्शकों की प्रतिक्रिया बनी वजह
आयोजकों को उम्मीद थी कि नया फॉर्मेट बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करेगा, लेकिन बुकिंग का ग्राफ उम्मीद से काफी नीचे रहा। इसी कारण शो को फिलहाल स्थगित करना पड़ा। इंदौर में ये आयोजन फिनिक्स सिटाडेल मॉल में होना था।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!