खबर
Top News

एसआईटी की ऑडिट टीम ने खंगाले तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते और लॉकर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 6:58 pm
शेयर करें:
एसआईटी की ऑडिट टीम ने खंगाले तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते और लॉकर

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच के तहत मंगलवार को एसआईटी की दो सदस्यीय ऑडिट टीम ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में ट्रस्ट के बैंक खातों और लॉकरों का विस्तृत सत्यापन किया। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई कार्रवाई रात नौ बजे तक चली। ऑडिट टीम में एक फोरेंसिक ऑडिटर और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) शामिल रहे।

चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए गठित नई एसआईटी के अधिकारियों की बैठक मंगलवार को होने की चर्चा थी। हालांकि, अधिकारियों ने भौतिक रूप से कहीं जांच नहीं की लेकिन उनकी ऑडिट टीम सुबह करीब नौ बजे ही एसबीआई पहुंची। इस दौरान ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन के साथ खातों के संचालन के लिए अधिकृत जगदीश आफले और चार्टर्ड अकाउंटेंट चंदन राय भी मौजूद रहे।

बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में ट्रस्ट के खातों के संचालन, अधिकृत हस्ताक्षरों, बैंक अभिलेखों, भुगतान प्रक्रिया और लॉकरों में सुरक्षित दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड का मिलान किया गया। सूत्रों के अनुसार, ऑडिट टीम ने बैंक स्टेटमेंट, भुगतान संबंधी अभिलेख, अधिकृत हस्ताक्षर, खातों के संचालन की प्रक्रिया और लॉकर में सुरक्षित दस्तावेजों का बिंदुवार परीक्षण किया।

वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड का बैंक के अभिलेखों से मिलान कर उनकी सत्यता की पुष्टि की गई। आवश्यकता पड़ने पर कई दस्तावेजों की प्रतियां और तकनीकी विवरण भी संकलित किए गए।

ट्रस्ट की बैंकिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद...सूत्रों के अनुसार यह पूरी कवायद ट्रस्ट की बैंकिंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ-साथ वित्तीय रिकॉर्ड के सत्यापन के उद्देश्य से की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि निर्माण एजेंसियों के भुगतान, कर्मचारियों के वेतन और अन्य वित्तीय दायित्व भविष्य में बिना किसी व्यवधान के समय पर पूरे होते रहें।

वहीं, सूत्रों के मुताबिक ऑडिट टीम अपनी जांच रिपोर्ट एसआईटी को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान बैंक परिसर में गोपनीयता बरती गई और जांच से जुड़े अधिकारी किसी भी प्रकार की आधिकारिक टिप्पणी करने से बचते रहे।

ट्रस्ट के पदाधिकारी तीन दिन से कर रहे सत्यापन... सूत्रों के अनुसार राम मंदिर में दान स्वरूप मिलने वाले उपहार, जेवर आदि के लिए एसबीआई में करीब सात वर्ग फुट का लॉकर आरक्षित किया गया है। पिछले तीन दिन से अंतरिम महासचिव के नेतृत्व में ट्रस्ट से जुड़े लोग करीब पांच घंटे तक लॉकर की वस्तुओं का सत्यापन कर रहे हैं।

उनके साथ एक फोटोग्राफर भी रहता है, जो पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर रहा है। दान में मिली सोने-चांदी की ईंटों व अन्य उपहारों का मिलान करके इसकी रिपोर्ट भी एसआईटी को सौंपने की चर्चा है। हालांकि, इस बारे में बैंक से जुड़े लोग कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 10 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 10 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 10 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 10 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 10 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 10 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 10 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 10 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 10 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 10 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 10 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 11 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 11 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 11 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 11 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 11 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 11 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 11 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!