60 फीट रोड पर फिर खोद दी सड़क: स्कूल बस धंसी; नगर निगम जोनल अधिकारी की लापरवाही पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर एक बार फिर नगर निगम की घोर लापरवाही सामने आई। लगातार खुदाई के लिए कुख्यात इस सड़क को निगम द्वारा कल फिर खोद दिया गया, जिसके चलते आज सुबह एक स्कूल बस धंस गई।
गनीमत रही कि बस में सवार बच्चों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन वे समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके। इस घटना ने नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर गहरी खुदाई के बाद उचित भराव और समतलीकरण नहीं किया गया था। मलबा और पत्थर सड़क किनारे ही पड़े रहे। सुबह जब स्कूल बस वहां से गुजर रही थी, तभी उसका पिछला हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे बस एक ओर झुक गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस को बाहर निकाला गया।
घटना के समय बस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सवार थे। मौके पर मौजूद अभिभावकों और रहवासियों ने नगर निगम, खासकर संबंधित जोनल अधिकारी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बिना सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेतों के बार-बार सड़क खोदना सीधे तौर पर जनजीवन से खिलवाड़ है।
सड़क पर बिखरा मलबा, उखड़ी हुई डामर की परत और खुले गड्ढे इस बात का सबूत हैं कि काम में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा गया और न ही सुरक्षा मानकों का। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त सड़क आए दिन खोद दी जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!