खबर
Top News

सिंहस्थ के लिए सड़क नेटवर्क होगा मजबूत और सुरक्षित: राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार का कार्य तेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जनवरी 2026, 5:31 pm
शेयर करें:
सिंहस्थ के लिए सड़क नेटवर्क होगा मजबूत और सुरक्षित

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में दिल्ली में मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने प्रदेश में सड़क परियोजनाओं की संतोषजनक प्रगति की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावित सड़क कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग केवल आवागमन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक कार्य किए जाएं। केंद्रीय मंत्री ने पेचवर्क और सड़क रख-रखाव की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि टोल टैक्स वाली सड़कों की स्थिति मानकों के अनुरूप हो।

लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी गई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष कटाई न्यूनतम करने और ट्री ट्रांसप्लांट तकनीकों का उपयोग करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक के बाद कहा कि यह समीक्षा बैठक केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को और मजबूत करेगी और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि लंबित परियोजनाओं से जुड़े कार्यों जैसे भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण स्वीकृति और निर्माण गुणवत्ता पर समन्वित निर्णय लिए गए हैं।

राज्य में सड़क परियोजनाएं तेजी से प्रगति पर
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि राज्य में सड़क परियोजनाएं तेजी से प्रगति पर हैं और इनके पूरा होने से आवागमन सुगम होगा, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में कुल 61 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं विभिन्न चरणों में क्रियान्वयन की स्थिति में हैं। इनमें NHAI के 33 और MoRTH-PWD के 28 परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्ण होने के लिए हर महीने विस्तृत समीक्षा की जा रही है।

प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
बैठक में खंडवा बायपास, जबलपुर रिंग रोड, इंदौर–हरदा, रीवा बायपास जैसी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करना, यातायात सुगम बनाना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है। बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी वित्तीय वर्ष में गुणवत्ता नियंत्रण और केंद्र-राज्य समन्वय आधारित निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 12 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 12 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 12 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 12 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 13 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 13 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 13 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 13 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 13 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 13 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 13 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 13 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 13 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 13 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 13 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 13 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!