महाकाल को सबसे पहले बांधी जाएगी राखी: पुजारी परिवार की महिलाएं सावनभर व्रत रखकर कर रहीं तैयार; भस्म आरती में बाबा महाकाल को अर्पित होगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
रक्षाबंधन पर सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी बांधने की परंपरा है। इस वर्ष बाबा महाकाल के लिए करीब 2 फीट लंबी विशेष राखी तैयार की जा रही है।
पुजारी परिवार की महिलाएं इसे बनाने में जुटी हैं और इसके लिए सावनभर व्रत-उपवास भी रख रही हैं। 28 अगस्त को तड़के होने वाली भस्म आरती के दौरान यह राखी भगवान महाकाल को अर्पित की जाएगी।
पुजारी ओम गुरु और राजेश शर्मा के परिवार की महिलाएं कई दिनों से राखी तैयार कर रही हैं। भस्म आरती में भस्म अर्पित होने के बाद बाबा महाकाल को विधि-विधान से राखी बांधी जाएगी।
मोर पंख और रुद्राक्ष से सजाई राखी
पुजारी आकाश गुरु के अनुसार राखी को रेशमी कपड़े और रेशमी धागे से तैयार किया गया है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय मोर पंख, रुद्राक्ष और गौ माता के प्रतीक को स्थान दिया गया है। राखी को आकर्षक बनाने के लिए कांच वर्क और आभूषणों का भी इस्तेमाल किया गया है।
राखी में भगवान महाकाल के प्रिय त्रिनेत्र, ॐ और त्रिपुंड को भी शामिल किया गया है। इसे तैयार करते समय महिलाएं ‘जय महाकाल’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप कर रही हैं।
रात 2 बजे मंदिर पहुंचेंगी महिलाएं
भगवान महाकाल को राखी अर्पित करने के लिए पुजारी परिवार की महिलाएं रात करीब 2 बजे मंदिर पहुंचेंगी। भस्म आरती के दौरान मंत्रोच्चार के बीच राखी बांधी जाएगी।
मान्यता के अनुसार बाबा महाकाल को राखी अर्पित करने के बाद महिलाएं प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोलती हैं। इसके बाद वे अपने परिवार के भाइयों को राखी बांधेंगी।
संबंधित समाचार

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!